फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rss leader Bahiya ji joshi statement on bjp and ram mandir in haridwar

मौजूदा सरकार ही बना सकती है राम मंदिर, अन्य दलों की सोच हिंदू विरोधी: भैया जी जोशी

Tue, 30 Apr 2019 04:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Apr 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
Rss leader Bahiya ji joshi statement on bjp and ram mandir in haridwar
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश राव भैया जी जोशी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश राव भैया जी जोशी का कहना है कि राष्ट्रभक्तों की सरकार ही राम मंदिर का निर्माण कर सकती है। उन्होंने भाजपा का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि मौजूदा सरकार में शामिल दलों से ही ऐसी उम्मीद है।

विज्ञापन


अन्य दलों की सोच तो हिंदू विरोधी है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति दिखाई दे रही उदासीनता को चिंता का विषय बताया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन


तीन दिन से कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में रह रहे सरकार्यवाह सुरेश राव भैया जी जोशी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से राष्ट्रहित के मुद्दों पर चर्चा करते हुए आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि देश के सामने इस समय कई चुनौतियां हैं। चुनाव का दौर चल रहा है और ऐसे दलों की सरकार आनी चाहिए, जो राष्ट्र की हित सोचे, समस्याओं का निराकरण कराए और विकास कार्य बाधित न होने दे।

उन्होंने कहा कि देश में सशक्त सरकार बननी चाहिए। अभी तक हुए मतदान के दौरान उम्मीद से कम वोट पड़ना भी उन्होंने चिंता का विषय बताया। कहा कि नगरीय क्षेत्रों में मतदाता उदासीन दिखता है।  

पढ़े लिखे लोग, जब तक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आगे नहीं आएंगे राष्ट्र का भला नहीं हो सकता।मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस सरकार ने कई अच्छे कार्य किए हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। सुरक्षा की दृष्टि से काफी अहम निर्णय लिए गए। आर्थिक दृष्टि से भी भारत उम्मीद के अनुरूप तो नहीं, लेकिन समृद्धि की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को लेकर भी सरकार ने काफी माहौल बनाया है। उन्होंने मोदी सरकार के कार्यों को सराहा। इस दौरान आरएसएस के क्षेत्रीय कार्यवाह शशिकांत भी मौजूद रहे।

शांति, प्रगति के लिए मोदी का सत्ता में लौटना जरूरी: संघ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा है कि सामाजिक और धार्मिक सौहार्द के साथ साथ देश की प्रगति के लिए इस सरकार की वापसी जरूरी है। एक कार्यक्रम में संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस हमेशा भारत की आजादी में अहम योगदान का दावा करती है लेकिन यह असत्य है। 

उन्होंने कहा, कांग्रेस नहीं, बल्कि भगत सिंह जैसे महान नेताओं की बदौलत देश को आजादी मिली। उन्होंने ‘वोट फॉर नेशन’ जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी का 2019 में सत्ता में लौटना जरूरी है। उनकी वापसी सामाजिक और धार्मिक एकता के लिए जरूरी है। उन्होंने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि उनका गठबंधन देश को विभाजित करने वाला है। लोगों से वोट करने की अपील करते हुए संघ नेता ने कहा कि जनता को तय करना है कि वह किसे वोट देगी- विश्व को देश की ताकत बताने वाले को या जिसने सांप्रदायिक दंगे कराए और देश को विभाजित करने की राजनीति की। 

राष्ट्रभक्तों की सरकार ही बना सकती है राम मंदिर : जोशी

संघ के सरकार्यवाह सुरेश राव भैयाजी जोशी ने कहा कि राष्ट्रभक्तों की सरकार ही राम मंदिर का निर्माण कर सकती है। उन्होंने भाजपा का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि मौजूदा सरकार में शामिल दलों से ऐसी ही उम्मीद है। अन्य दलों की सोच तो हिंदू विरोधी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed