फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rss effect on uttarakhand government decision

गैरसैंण बजट सत्र में एक नहीं कई बार भाजपा सरकार के निर्णयों में दिखा हिंदुत्व का रंग

Tue, 27 Mar 2018 09:33 PM IST
विपिन बनियाल, अमर उजाला, भराड़ीसैण
विपिन बनियाल, अमर उजाला, भराड़ीसैण Updated Tue, 27 Mar 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
rss effect on uttarakhand government decision
gairsain

त्रिवेंद्र सरकार के बजट भाषण में आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जिक्र है। संस्कृति विभाग के नववर्ष पंचांग में संघ के गुरुजी से लेकर सुदर्शन तक सब मौजूद हैं।

विज्ञापन


धर्म परिवर्तन पर सरकार बिल पास कर चुकी है। ये कुछ उदाहरण हैं, जो बताते हैं कि त्रिवेंद्र सरकार के एक साल के कार्यकाल के पूरा हो जाने के बाद संघ के एजेंडे को धार मिलने लगी है। प्रचंड बहुमत का अहसास त्रिवेंद्र सरकार को हिंदुत्व के एजेंडे को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की ताकत दे रहा है। यही कारण है कि भले ही विपक्ष फैसलों पर नागपुर की छाप का बार-बार जिक्र करे, लेकिन सरकार ने जो रफ्तार पकड़ ली है, उसमें ब्रेक की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही।
विज्ञापन


देश की तरह, उत्तराखंड में भी भाजपा के रणनीतिकारों को लगता है कि संघ के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इससे बेहतर कोई समय नहीं हो सकता है। वर्ष 2000 में पार्टी की अंतरिम सरकार बनी या फिर वर्ष 2007 में विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली, संघ के एजेंडे पर इतनी बेबाकी से कुछ कहने के हालात कभी नहीं रहे। मगर 2017 में उत्तराखंड की सियासत में चुनावी जीत का सबसे बड़ा रिकार्ड बनाने के बाद अब भाजपा का विजन एकदम साफ है। उसकी निगाह में वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव है। इससे पहले, सुशासन और हिंदुत्व के एजेंडे से जुडे़ कुछ निर्णयों के क्रियान्वयन को भी भाजपा ने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति विभाग के नववर्ष पंचांग में संघ नेताओं का पहली बार जिक्र करने पर बजट सत्र में जमकर हंगामा मचा हो, लेकिन पंचांग को वापस नहीं लिया गया है। इसी तरह, अभी तक अपने प्रेरक दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम को ही भाजपा सरकार आगे बढ़ाती थी, लेकिन इस बार डॉ. हेडगेवार और अन्य कई नामों के साथ यह मुहिम विस्तार पा गई है।

बजट भाषण पर पूरी तरह से नागपुर की छाप है। इसके अलावा, नववर्ष पंचांग में महापुरुषों की उपेक्षा और संघ नेताओं के प्रमोशन से साफ है कि किस तरह से भाजपा अपने एजेंडे पर आगे बढ़ रही है।

- प्रीतम सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

अपनी महान विभूतियों को सम्मान देने के लिए भी सरकार काम कर रही है। इस संबंध में जो पहल की गई है, वह स्वागत योग्य है। अपनी विभूतियों का सम्मान करते हुए सरकार आम आदमी के हित के लिए काम कर रही है।
- प्रकाश पंत, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed