फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   RSS co-functionary discussed Lok Sabha election preparations future plans of Sangh were shared Uttarakhand

Uttarakhand: आरएसएस के सह कार्यवाह ने टटोली संगठन और सरकार की नब्ज, लोस चुनाव की तैयारियों पर भी हुई चर्चा

Sun, 22 Oct 2023 04:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 Oct 2023 04:51 PM IST
सार

बैठक में प्रदेश सरकार के विकास के भावी रोडमैप और नीतियों के अलावा पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई और इन्हें प्रभावी बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव की दृष्टि से इस समन्वय बैठक को खासा अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
RSS co-functionary discussed Lok Sabha election preparations future plans of Sangh were shared Uttarakhand
सीएम धामी और साथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने शनिवार को देहरादून में प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन की नब्ज टटोली। वह सरकार और संगठन के मध्य समन्वय को लेकर आयोजित बैठक की समीक्षा करने पहुंचे थे।

विज्ञापन

बीजापुर स्थित राज्य अतिथि गृह में हुई इस बैठक में प्रदेश सरकार के विकास के भावी रोडमैप और नीतियों के अलावा पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई और इन्हें प्रभावी बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव की दृष्टि से इस समन्वय बैठक को खासा अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

करीब एक घंटे चली बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम खासतौर पर पहुंचे थे। बैठक में शामिल होने के बाद वह दिल्ली लौट गए। बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के अलावा पार्टी के दो अन्य प्रदेश महामंत्री भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में समान नागरिक संहिता के संबंध में चर्चा
सूत्रों के अनुसार, सह सरकार्यवाह ने सरकार के कामकाज की रिपोर्ट ली। सीएम ने उन्हें दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन और उसके लिए निवेश जुटाए जाने के अब तक प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने सरकार की उन योजनाओं की जानकारी भी साझा की, जिनके बारे में सरकार होमवर्क कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में समान नागरिक संहिता के संबंध में चर्चा हुई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन स्तर पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों में अब तक की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने भावी कार्यक्रमों को लेकर सांगठनिक तैयारियों को भी साझा किया। बताया जा रहा कि बैठक में लोकसभा की पांचों सीटों पर संगठन की अब तक कार्ययोजना पर भी मंथन हुआ। कार्ययोजना को और प्रभावी बनाने के लिए कुछ और सुधार करने पर सहमति बनीं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विवि और कॉलेजों में दो सप्ताह के भीतर होंगे छात्रसंघ चुनाव, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश

अध्यक्ष बोले, समन्वय के लिए ऐसी बैठकें होना सामान्य बात

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक के संबंध में सिर्फ इतना ही कहा, यह सामान्य बात है। समय-समय पर ऐसी बैठकें होती हैं। बैठक में लोकसभा चुनाव के संबंध में कोई भी चर्चा होने से उन्होंने इन्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed