फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   RSS chief Dr. Mohan Bhagwat is in Rishikesh today Uttarakhand News in hindi

Rishikesh: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे ऋषिकेश, किया माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण

Wed, 03 Jul 2024 04:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 03 Jul 2024 04:44 PM IST
सार

एम्स ऋषिकेश में भर्ती किए जाने वाले मरीजों के तीमारदारों को एम्स की ओर एक फॉर्म भरकर दिया जाएगा। उसी फॉर्म के आधार पर तीमारदारों को रहने की सुविधा की जाएगी।

विज्ञापन
RSS chief Dr. Mohan Bhagwat is in Rishikesh today Uttarakhand News in hindi
मोहन भागवत ने किया माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएसएस के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत आज ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि धर्म समाज को जोड़ने का काम करता है। हम सब लड़ते-झगड़ते हों, हम आपस में कितना भी एक दूसरे को बुरा भला कह दें। लेकिन जब भारत की सीमा पर आक्रमण होता है तो हम सब एक हो जाते हैं। यह संकेत हमारे अंदर से आता है। 

विज्ञापन


कहा कि संवाद के अभाव में हमारे बीच दूरियां पैदा हुई हैं। लोक संग्रह के माध्यम से इसे दूर किया जा सकता है। राष्ट्र के संकट के समय हम सब एक हो जाते हैं। कहा, विश्व में भारत की ताकत व प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत की बात को गंभीरता से सुना जाता है। आज दुश्मन देशों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। भागवत ने कहा कि हम सब में कई समानताएं हैं। हमें इन्हें पहचानना होगा। कहा कि मनुष्य के भीतर धीरे-धीरे प्रस्तुत होने वाली दिव्यता की व्यावहारिक अनुभूति और अभिव्यक्ति ही सेवा है। मनुष्य और पशुओं में यही एक बात फर्क करती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आज भी होगी भारी बारिश, कुमाऊं में रेड तो गढ़वाल में ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन का भी खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस भवन में 430 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। एम्स में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को यह सुविधा मिल सकेगी। एम्स के निकट वीरभद्र मार्ग पर नवनिर्मित इस चार मंजिला विश्राम सदन में 120 कमरे हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आरएसएस के बड़े कार्यकर्ताओं के साथ करीब 1500 मेहमान पहुंचे।



पर्वतीय क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों और उनसे सटे राज्यों के जिन मरीजों को एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर एक सप्ताह बाद बुलाएंगे, वे मरीज और उनके तीमारदार माधव सेवा विश्राम सदन में रह सकेंगे।

एम्स ऋषिकेश में भर्ती किए जाने वाले मरीजों के तीमारदारों को एम्स की ओर एक फॉर्म भरकर दिया जाएगा। उसी फॉर्म के आधार पर तीमारदारों को रहने की सुविधा की जाएगी। यहां तीमारदारों को 10 रुपये में जलपान और 30 रुपये में भोजन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed