{"_id":"61b39d8534d63f64d365fad3","slug":"rs-70-lakh-grabbed-in-the-name-of-land-city-news-drn398419931","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के नाम पर 70 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के नाम पर 70 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
देहरादून। थाना रायपुर में जमीन के नाम पर 70 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दंपति ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर आबकारी विभाग में बंधक जमीन के नाम एक व्यक्ति से सत्तर लाख की रकम हड़प ली। पुलिस ने मामले में पति-पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में मौहम्म्द आरिफ निवासी गाजियाबाद ने बताया कि नवनीत शर्मा व उसकी पत्नी निधि शर्मा निवासी हरिद्वार रोड, हाल निवासी हिल व्यू अपार्टमेन्ट देहरादून व आसीत शर्मा निवासी पंजाबी कॉलोनी जसपुर से उनकी मुलाकात दोस्त अजहर हुसैन के माध्यम से हुई। उन्होंने कहा कि निधि शर्मा की एक संपति अधोईवाला में बेचना चाहती है। संपत्ति को देखने के बाद जमीन का सौदा 40,00,000 में तय हो गया। जिसका पंजीकृत विक्रय अनुबन्ध पत्र निधि शर्मा व उनके बीच उपनिबन्धक देहरादून द्वितीय के कार्यालय में विधिवत दर्ज है। बताया कि सौदा होने के बाद उसने 30,00,000 निधि शर्मा के खाते में आरटीजीएस द्वारा डाल दिए। विक्रय पत्र अनुबंधित होने के बाद नवनीत शर्मा ने उसे फोन किया कि अगर वह उसको एग्रीमेंट की बकाया राशि 10,00,000 व 30,00,000 उसकी पत्नी निधि शर्मा के खाते में ट्रांसफर कर दे तो वह उसे बचे हुए दो फ्लैट भी विक्रय कर देगा । पीड़ित के मुताबिक वह उसके झांसे में आ गया और निधि शर्मा के बैंक खाते 20,00,000 रूपये डाल दिए। कहा कि इसके11 माह के बाद जब रजिस्ट्री के लिए कहा गया तो वह उसे टालते रहे। जब उसे शक हुआ तो वह दोस्त अजहर हुसैन के साथ संपत्ति का मुआवना करने के लिए गए। पता चला कि सम्पत्ति पर निधि शर्मा के नाम से आबकारी विभाग का कुर्की का नोटिस लगा हुआ है। जबकि उन्होंने संपत्ति को बिल्कुल पाक साफ बताया था। आरोप लगाया कि अब वह पैसे लौटाने से इंकार कर रहे है। शिकायत के बाद पुलिस ने पति-पत्नी और आसीत शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।