फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rs 1.80 lakh cheated from six youths in the name of sending them abroad

विदेश भेजने के नाम पर छह युवाओं से ठगे 1.80 लाख रुपये

Tue, 26 Oct 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.80 lakh cheated from six youths in the name of sending them abroad
देहरादून। विदेश भेजने के नाम पर एक कबूतरबाज ने छह युवाओं से 1.80 लाख रुपये हड़प लिए। थाने में शिकायत के बाद पैसे वापस करने का समझौता कराया गया, लेकिन वह मुकर गया। अब एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामला क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र का है। एसओ क्लेमेंटटाउन धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि शिकायत सुनील प्रसाद कांडपाल ने की है। कांडपाल का कहना है कि उनकी मुलाकात विक्रम सिंह रावत निवासी क्लेमेंटटाउन से हुई थी। उसने कहा था कि वह कांडपाल व उसके साथियों की विदेश में अच्छी नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए उसने शुरुआत में 30 हजार रुपये की मांग की। कांडपाल ने भी यह बात अपने पांच अन्य साथियों को बता दी। सभी उसे पैसे देने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद उन सभी ने 30-30 हजार रुपये दे दिए। कुल रुपये लेने के बाद विक्रम ने उन लोगों का फोन उठाना बंद कर दिया। काफी इंतजार किया, लेकिन उन्हें कोई कॉल नहीं आई। इस पर उन्होंने थाने में शिकायत की। बताया जा रहा है कि थाने में उनसे विक्रम सिंह रावत ने समझौता कर लिया। वादा किया कि वह नवंबर 2020 तक उनके पैसे लौटा देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस पर कांडपाल ने एसएसपी को शिकायत की। एसएसपी ने जब प्रकरण की जांच कराई तो सत्यता पाई गई। मामले में अब क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed