योग दिवस पर आज यहां रहेगा रूट डायवर्ट, जानिए कहां होगी पार्किंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को परेड ग्राउण्ड स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड में सामूहिक योग कार्यक्रम होगा। सुबह सात बजे से आठ बजे तक योग चलेगा। इसके मद्देनजर वाहन चालकों को परेशानी न हो इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है।
सुबह सात बजे से पहले ही रूट डायवर्जन हो जाएगा। हर जगह पर पुलिस की तैनाती रहेगी। एसएसपी नवेदिता कुकरेती के मुताबिक योग स्थल के आसपास चार सौ वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
पार्किंग एवं रूट व्यवस्था आने एवं जाने के लिए
-क्रास रोड, आराघर, शास्त्री नगर, धर्मपुर क्षेत्र, रेस कोर्स क्षेत्र, रेलवे स्टेशन से आने वाले दुपहिया एवं चार पहिया वाहन रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग में खड़े होंगे। इनका रूट आराघर, सीएमआई तिराहा, एमकेपी चौक, बुद्धा चौक से रेंजर्स ग्राउंड रहेगा।
- चकराता रोड, पल्टन बाजार की ओर से आने वाले वाहन पैवेलियन ग्राउंड में खड़े होंगे। इनका रूट घंटाघर, दर्शन लाल चौक से पैवेलियन ग्राउंड रहेगा।
-रायपुर, राजपुर रोड, सर्वे चौक से प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए परेड ग्राउंड के किनारे पार्किंग होगी और इनका रूट ईसी रोड, सर्वे चौक और रोजगार तिराहा रहेगा।
- परेड ग्राउंड पर कनक चौक से लैंसडाउन चौक की ओर आर्मी, पुलिस के ट्रक और भारी वाहन गुजरेंगे।
यहां हाेगी आरक्षित पार्किंग
आरक्षित पार्किंग
-वीवीआईपी पार्किंग कार्यक्रम स्थल के बांये तरफ होगा।
-दून क्लब के सामने पानी की टंकी के नीचे केवल चार पहिया वाहनों के लिए आरक्षित
-डूंगा हाउस के सामने परेड ग्राउंड पर महिलाओं के वाहनों के लिए पार्किंग।
-कनक चौक के सामने परेड ग्राउंड पर अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के वाहनों के लिए
जिला जेल में बंदी करेंगे योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला कारागार में सुबह छह बजे से योग होगा। जेल अधीक्षक महेंद्र सिंह ग्वाल के मुताबिक जेल में 1200 बंदी हैं। बंदी प्रतिदिन योग करते हैं। योग दिवस पर बुधवार को सुबह छह बजे से सभी बंदी सामूहिक योग करेंगे।