फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   route diversion for president visit in dehradun

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दौरे को व्यवस्था चाक-चौबंद, यहां रहेगा रूट डॉयवर्जन

Sun, 09 Jul 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
route diversion for president visit in dehradun

दस जुलाई को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के एक दिवसीय प्रवास के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। शनिवार को पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।

विज्ञापन


पुलिस जवानों से बारिश के मद्देनजर बरसाती अनिवार्य रूप से रखने को कहा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन ब्रीफिंग में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को ड्यूटी के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी में पुलिसकर्मी तीन घंटे पहले अपने प्वाइंट पर पहुंचकर आसपास चेकिंग कराएंगे। यदि किसी तरह की संदिग्ध वस्तु दिखाई देती तो अधिकारियाें को तत्काल उसकी जानकारी दी जाए। यह भी कहा गया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल का प्रयोग न किया जाए। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने कहा कि अधिकारी कल तक अपने क्षेत्र का अवलोकन कर लें, यदि कहीं पुलिस बल की जरूरत है, तो उसकी डिमांड कर ली जाए। इस दौरान डीएम एसए मुरुगेशन, आईजी अभिसूचना एपी अंशुमन, डीआईजी, आईजी कानून व्यवस्था दीपम सेठ, डीआईजी पुष्पक ज्योति, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर मुकेश चौहान, एएसपी एसटीएफ अजय सिंह, एसपी सिटी प्रदीप राय के अलावा कई जिलों के अधिकारी उपस्थित थे। 

route diversion for president visit in dehradun

यह रहेगा पुलिस बल 
पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नौ, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक 13, निरीक्षक, थानाध्यक्ष 21, उपनिरीक्षक 110, महिला उपनिरीक्षक चार, मुख्य आरक्षी 30, आरक्षी 505, महिला आरक्षी 28, ट्रैफिक पुलिसकर्मी 18, पीएसी की आठ कंपनी। 

डायवर्ट रहेगा यातायात
राष्ट्रपति दौरे के दौरान शहर के कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहेगा। पुलिस अधीक्षक यातायात धीरेन्द्र गुंज्याल ने वीवीआईपी के जीटीसी से आशियाना आवागमन के दौरान यातायात रोका जाएगा। उन्होंने लोगों से वैकल्पिक मार्गों से प्रयोग करने का अनुरोध किया। 

- इंदर बाबा मार्ग और ग्रेट वैल्यू तिराहे से यातायात कैनाल रोड की तरफ डायवर्ट रहेगा। 
- दिलाराम से कैंट जाने वाला यातायात कालीदास मार्ग से पथरिया पीर होते हुए बिंदाल की तरफ जाएगा।
- कैंट से पोस्ट आफिस का यातायात डाकरा से सर्किट हाउस से राजपुर रोड जाएगा। 
- सीमेंट, गैस, तेल आदि के भारी वाहनों का प्रवेश वीआईपी रूट पर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
- वीआईपी रूट के स्कूल संचालक सभी वाहनों को अपने स्कूल परिसर के अंदर खड़े करेंगे।
- चकराता रोड से जीटीसी की ओर जाने वाला यातायात बिंदाल से किशननगर चौक होते हुए कौलागढ़ जाएगा। 
- वीआईपी कार्यक्रम के दौरान आईएसबीटी, विकासनगर, लाल तप्पड, ऋषिकेश की ओर से शहर में भारी वाहनों पर रोक रहेगी।
- अनारवाला, सर्किट हाउस चौकी की तरफ से आने वाले यातायात को अल्प समय के लिए न्यू सीएम आवास तिराहे से पहले रोक दिया जाएगा।
- कौलागढ़ से कैंट क्षेत्र आने वाले यातायात को पोस्ट ऑफि स तिराहे पर अल्प समय के लिए रोक दिया जाएगा।

यहां रहेंगे बैरियर 

route diversion for president visit in dehradun

दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें संपर्क
क्षेत्राधिकारी यातायात - 9411122220
निरीक्षक यातायात प्रथम - 9634440348
निरीक्षक यातायात तृतीय - 8979262709

यहां रहेंगे बैरियर 
- दून स्कूल तिराहा
- कैम्ब्रियन हाल स्कूल
- जीटीसी आउट गेट
- आकाश गंगा तिराहा
- कैंटोनमेंट तिराहा
- सीएसडी तिराहा
- बीजापुर गेस्ट हाउस तिराहा
- एनेक्सी तिराहा
- चीड़ बाग तिराहा
- विजय कालोनी पुल
- विजय कालोनी कट
- कालीमाता मंदिर
- केन्द्रीय विद्यालय के सामने कालोनी कट में
- एनसीआर बिल्ंिडग के पास
- सर्वे ऑफ  इंडिया गेट
- कालीदास तिराहा
- कम्यूनिटी हाल तिराहे से पहले
- सर्वे आफ  इंडिया गेट राजपुर रोड
- दिलाराम चौक
- ग्रेट वैल्यू तिराहा
- आरटीओ कट
- पुरानी चुंगी
- एनआईवीएच गेट
- आशियाना मेन गेट के ऊपर
- आशियाना उत्तरी बाउंड्री जाखन
- इंदरबाबा मार्ग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed