{"_id":"5917f1f84f1c1b4146850c2e","slug":"ropeway-trolley-stop-in-mid-way-in-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मिनट तक बीच रास्ते में अटकी रोपवे ट्रॉली, अटकी पर्यटकों की सांसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मिनट तक बीच रास्ते में अटकी रोपवे ट्रॉली, अटकी पर्यटकों की सांसे
ब्यूरो/अमर उजाला,मसूरी
Updated Sun, 14 May 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
ropeway trolly
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में शनिवार को रोपवे का सफर कुछ पर्यटकों के लिए यादगार बन गया तो कुछ के लिए भयावह भी। दरअसल, सुबह करीब 11 बजे लाइट जाने से गनहिल से माल रोड और झूलाघर से गनहिल जा रही रोपवे ट्रॉली बीच रास्ते में ही अटक गई। जमीन से करीब 30 मीटर की ऊंचाई पर रोपवे ट्राली में सवार करीब एक दर्जन लोग सहम गए।
विज्ञापन
वहीं, कुछ पर्यटक ट्रॉली के बाहर से माल रोड का विहंगम नजारा देखकर रोमांचित हो उठे। उन्होंने ट्रॉली से चारों ओर के खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे और मोबाइल में भी कैद किया। रोपवे का जेनरेटर खराब होने के कारण करीब 20 मिनट बाद बिजली आने पर ट्रॉली गंतव्य को पहुंची। इसके बाद पर्यटकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
नीचे आने पर लोगों ने आपबीती भी सुनाई। रोजाना की तरह शनिवार को भी पर्यटक झूलाघर पर ट्रॉली लौटने का इंतजार कर रहे थे। गनहिल से ट्रॉली आते ही पर्यटक उसमें सवार होकर ऊपर की ओर चल दिए। अभी ट्रॉली बीच रास्ते में ही पहुंची थी कि बिजली चली गई और दोनों ओर की ट्रॉली अटक गई।
विज्ञापन
ट्रॉली में रोपवे का एक कर्मचारी भी था। उसने पर्यटकों को बताया कि बिजली जाने के कारण ऐसी दिक्कत शुक्रवार से ही हो रही है। लिहाजा खतरे की कोई बात नहीं है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक असहज होने लगे। हालांकि, उनमें से कुछ लोग रोमांचित भी हो उठे।
करीब 20 मिनट बाद बिजली आने पर ट्रॉली गंतव्य को रवाना र्हुइं। दिल्ली से आए नवीन प्रकाश गुप्ता अपने परिवार के साथ गनहिल से लौट रहे थे। गुप्ता ने बताया कि ट्रॉली रास्ते में रुकने पर वे कुछ देर के लिए सहम गए। लेकिन अन्य पर्यटक रोमांचित भी थे। कुछ देर बाद वे भी सहज हो गए। उन्होंने बताया कि 20 मिनट का यह सफर यादगार हो गया।