फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee violence case filed against 700 unknown people police raided many places to arrest rioters Uttarakhand

रुड़की हिंसा: 700 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज, बवालियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दी दबिश

Tue, 13 Jun 2023 05:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 13 Jun 2023 05:48 PM IST
सार

रविवार की रात बेलडा गांव निवासी पंकज की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण कोतवाली पहुंचे थे और जमकर हंगामा कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के ही कुछ लोगों ने पंकज की पीट-पीटकर हत्या की है।

विज्ञापन
Roorkee violence case filed against 700 unknown people police raided many places to arrest rioters Uttarakhand
रुड़की हिंसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

रुड़की बेलडा गांव में सोमवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। उधर गांव में तनाव को देखते हुए अब भी पुलिस बल तैनात है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बवाल करने वाले 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि 13 लोगों गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


बवालियो पर सरकारी कार्य में बाधा डालने हत्या का प्रयास करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि  युवक की मौत के मामले में भी  गांव निवासी अमन  के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
रुड़की में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। इसमें दो इंस्पेक्टर, एक दरोगा समेत पांच लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने पहले तो आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन हालात नियंत्रण में न आने पर लाठीचार्ज किया। देर शाम गांव की 10 किलोमीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई। देर रात जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पथराव करने वाले करीब 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से की धक्कामुक्की और हाथापाई

रविवार रात सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी पंकज (35) बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रात 11 बजे के करीब वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। सोमवार को युवक के परिजन और ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर सरिये से हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली घेर ली। दोपहर बाद लोगों ने पुलिस से धक्कामुक्की और हाथापाई भी की। पुलिस ने लाठियां फटकारकर किसी तरह लोगों को वहां से खदेड़ा तो लोग बेलड़ा गांव पहुंच गए। हाईवे जाम करने की आशंका के चलते भारी पुलिस बल भी वहां पहुंच गया। यहां ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें दो इंस्पेक्टर, एक दरोगा घायल हो गए। घायल पुलिस अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का दावा है कि रात आठ बजे तक बवाल शांत कर लिया गया था।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Love Jihad: प्रशासन ने नहीं दी 15 जून को महापंचायत करने कीअनुमति, धारा 144 लगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed