फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee villager scared of rain

बारिश की आमद से रुड़की में फैलने लगी दहशत 

Tue, 30 May 2017 04:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 30 May 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
roorkee villager scared of rain
- फोटो : file photo

आसमान में छाए बादलों से घाड़ के लोगों के दिलों में दहशत पैदा होने लगी है। मौसम विभाग की ओर से पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी भी यहां के लोगों के लिए बड़ी चिंता का कारण है।

विज्ञापन


क्योंकि पहाड़ों पर बारिश से क्षेत्र की नदियों में अक्सर बाढ़ आ जाती है। पिछले साल भी इसी तरह सोलानी नदी में आई बाढ़ से दर्जनों गांवों के लोगों की हजारों बीघा कृषि भूमि जलमग्र हो गई थी। जिससे भारी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


कई दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद बादलों के साथ पड़ी रिमझिम फुहारों से जहां आम आदमी ने राहत की सांस ली है। वहीं घाड़ के लोगों के सांसे फूलने लगी है। घाड़ क्षेत्र में गंगा और सोलानी नदी से जुड़ा लक्सर और खानपुर क्षेत्र का इलाका हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंता की बात यह है कि पहाड़ों पर होने वाली बारिश का सीधा असर क्षेत्र में दिखता है। यहां पहाड़ों का पानी बहकर गंगा और सोलानी नदी में आने से बाढ़ आ जाती है। पिछले साल भी पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के चलते सोलानी नदी में बाढ़ आ गई थी। जिसका पानी तटों को तोड़कर खानपुर क्षेत्र के दर्जन भर गांवों की हजारों बीघा कृषि भूमि में घुस गया था।


जबकि एक जगह से तटबंध भी टूट गया था। इस दौरान आधा दर्जन गांवों में बाहरी सीमा पर बसे दर्जनों घरों में भी पानी घुस गया था। इसके चलते जहां फसलों का भारी नुकसान हुआ था वहीं काफी घरों का सामान भी बर्बाद हो गया था। वहीं दूसरी ओर गंगा और सोलानी नदी पर बने तटबंधों के अधिक तर हिस्से में पत्थरों की पीचिंग न होने से भी खतरा बना हुआ है।

ऐसे में घाड़ क्षेत्र के लोगों में बाढ़ को लेकर दहशत बनी हुई है। हालांकि फिलहाल गंगा और सोलानी नदी का जलस्तर सामान्य बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed