Roorkee: कार को साइड नहीं देने पर दो युवकों ने ट्रक चालक को केबिन में घुसकर पीटा, देखें वायरल वीडियो
Roorkee News: नगला इमरती गांव निवासी इरफान मंगलौर से ट्रक लेकर गांव आ रहा था। इस बीच लक्सर की ओर से आ रही एक कार ने साइड देने के लिए हॉर्न दिया। आगे जाम लगने की वजह से ट्रक चालक साइड नहीं दे पाया।
विस्तार
कार को साइड न देने से नाराज कार सवार दो युवकों ने ट्रक को रोक लिया और चालक से गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों ने ट्रक के केबिन में घुसकर चालक को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होता देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन में घुसकर चालक को बचाया। साथ ही दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
रविवार की दोपहर करीब दो बजे नगला इमरती गांव निवासी इरफान मंगलौर से ट्रक लेकर गांव आ रहा था। जैसे ही वह नगला इमरती अंडरपास के पहुंचा तो ट्रक मोड़ने लगा। इस बीच लक्सर की ओर से आ रही एक कार ने साइड देने के लिए हॉर्न दिया।
आगे जाम लगने की वजह से ट्रक चालक साइड नहीं दे पाया। इससे नाराज युवकों ने कार बीच हाईवे पर ही खड़ी कर दी और नीचे उतरकर चालक से गाली-गलौज शुरू कर दी। चालक ने विरोध किया तो युवकों ने ट्रक के केबिन की खिड़की खोली और अंदर जा घुसे। इसके बाद युवकों ने चालक को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर हंगामा हो गया।
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा: बगड़धार में खाई में गिरी कार, LIU के सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह चालक से मारपीट करते रहे। वहीं, किसी ने गांव में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और केबिन में घुसकर किसी तरह चालक को बचाया। साथ ही युवकों को हिरासत में लेकर कार सहित कोतवाली ले आए। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि चालक की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
रुड़की-लक्सर हाईवे पर लगा जाम
नगला इमरती के पास बाईपास पर बने अंडरपास पर ट्रक चालक से मारपीट की घटना से रुड़की-लक्सर हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कार और ट्रक को साइड में कराकर यातायात चालू कराया। जबकि जाम लगने से बाईपास पर सर्विस रोड पर भी जाम के हालात बन गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.