फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Punjab Zirin Donate five Weighed gold crown in Piran Kaliyar Dargah

पिरान कलियर दरगाह में पंजाब के जायरीन ने पेश किया पांच तोले सोने का मुकुट

Fri, 09 Oct 2020 11:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Oct 2020 11:10 PM IST
सार

  • मांगी देश में अमन चैन की दुआ, परिवार की दरगाह साबिर पाक में गहरी आस्था

विज्ञापन
Roorkee: Punjab Zirin Donate five Weighed gold crown in Piran Kaliyar Dargah
जायरीन ने चढ़ाया मुकुट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के गुरदासपुर के जायरीन ने पिरान कलियर की दरगाह साबिर पाक में सवा पांच तोले सोने का मुकुट पेश कर देश में अमनो अमान की दुआ मांगी। बृहस्पतिवार शाम को गुरदासपुर के अकीदतमंद अभिषेक मेहता अपने परिजनों के साथ कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक पहुंचे।

विज्ञापन


यहां उन्होंने सज्जादानशीन शाह यावर अली एजाज साबरी और खादिम समद साबरी के नेतृत्व में सोने का मुकुट पेश किया। इसके बाद दरगाह पर चादरपोशी कर देश में अमनो अमान की दुआ की गई और लंगर बांटा गया।
विज्ञापन



रात को महफिलेशमा का आयोजन किया गया। अभिषेक मेहता ने कहा कि उनकी दरगाह साबिर पाक में गहरी आस्था है। वह अपने जत्थे के साथ अक्सर यहां जियारत करने आते रहते हैं। इस मौके पर नेहा, निर्मल, ऋचा, नोमी मियां, नदीम साबरी, हुरमत साबरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed