फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Operation Kalanemi 13 imposters including two Bangladeshis arrested during checking at Kaliyar Urs

Roorkee: ऑपरेशन कालनेमि...कलियर उर्स में चेकिंग के दौरान दो बांग्लादेशी समेत 13 ढोंगी गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 11:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Aug 2025 11:36 PM IST
सार

Roorkee News: प्रदेश में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ढोंगियों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस और खुफिया विभाग ने जांच और चेकिंग के दौरान मोहम्मद उज्ज्वल निवासी मासिमपुर थाना द्वारा बाजार जनपद सुनमगंज बांग्लादेश को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Roorkee  Operation Kalanemi 13 imposters including two Bangladeshis arrested during checking at Kaliyar Urs
बांग्लादेशी समेत 13 ढोंगी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साबिर पाक के सालाना उर्स में ऑपरेशन कालनेमि के तहत की गई चेकिंग के दौरान दो बांग्लादेशी समेत 13 ढोंगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बांग्लादेशी कलियर में नाम बदलकर रह रहे थे। पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों पर विदेशी पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। ढोंगियों का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रदेश में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ढोंगियों के खिलाफ अभियान चला रही है। मंगलवार को एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने रुड़की कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि कलियर में सालाना उर्स शुरू हो चुका है। जायरीनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन कालनेमि के तहत अभियान चलाया गया। पुलिस और खुफिया विभाग ने जांच और चेकिंग के दौरान मोहम्मद उज्ज्वल निवासी मासिमपुर थाना द्वारा बाजार जनपद सुनमगंज बांग्लादेश को गिरफ्तार किया। जो बाबा मोहन के नाम से कलियर में रह रहा था। यह मार्च 2020 में भी कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार हो चुका है, जबकि मोहम्मद युसूफ उर्फ इसुफ निवासी बांग्लादेश को भी गिरफ्तार किया है। जो शंकर बाबा के नाम से रह रहा था। इनके खिलाफ विदेशी पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने मुस्तफा हुसैन निवासी कटहा कथा थाना गिलोलो जिला श्रावस्ती यूपी, मोहम्मद ईशा निवासी अजमेर राजस्थान, पुरण निवासी बिजनौर यूपी, यासीन शाह वारसी मस्तान निवासी बाराबंकी यूपी, पप्पू निवासी हापुड़ यूपी, जमील निवासी फरीदाबाद हरियाणा, मकसूद निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश, रामकुमार निवासी पंचकुला हरियाणा, सतपाल निवासी पंचकुला हरियाणा, मोहम्मद दिलशाद निवासी रुड़की, असलम अली निवासी पिरान कलियर को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कलियर में पिछले दस वर्षों दस से ज्यादा बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी ने की घोषणा, धराली और थराली की तर्ज पर पौड़ी को भी देंगे राहत पैकेज

बंग्लादेशी नागरिक फिर से भारत में पकड़ा गया
दरगाह क्षेत्र से जिन दो बंग्लादेशी नागरिकों पकड़ा है, उसमें से बंग्लादेशी नागरिक उज्ज्वल पहले भी 2020 में अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ करते हुए कलियर से पकड़ा जा चुका है। उस समय उसे सजा हुई थी और सजा पूरी होने के बाद उसे वापस बंग्लादेश भेज दिया गया था। इसके बावजूद आरोपी ने दोबारा भारत में प्रवेश किया और कलियर में छिपकर रहने लगा। पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बंग्लादेशी नागरिक अक्सर दरगाह क्षेत्र को अपना सुरक्षित ठिकाना मानकर यहां शरण लेते हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों बांग्लादेशी दो दिन पहले ही कलियर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed