{"_id":"60269da824abfc7d66197c0e","slug":"roorkee-nsa-ajit-doval-arrives-at-beg-center-attends-hockey-tournament-as-chief-guest","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: बीईजी सेंटर पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल, हॉकी टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: बीईजी सेंटर पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल, हॉकी टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
Fri, 12 Feb 2021 09:14 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 12 Feb 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
एनएसए अजीत डोवाल
- फोटो : social media
रुड़की के बंगाल ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग (बीईजी) सेंटर में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल रुड़की पहुंचे। इस दौरान बीईजी गेट से लेकर हाईवे तक पुलिस का कड़ा पहरा रहा। डोभाल का काफिला बीईजी परिसर से हाईवे पार कर भर्ती ग्राउंड पहुंचा तो वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह एनएसए अजीत डोभाल दिल्ली से हेलीकॉप्टर से रुड़की बीईजी सेंटर पहुंचे। उनके दौरे के मद्देनजर बीईजी के मुख्य द्वार से लेकर भर्ती ग्राउंड और मिलिट्री चौक से लेकर एसडीएम चौक तक हाईवे के दोनों तरफ पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन
यातायात पुलिस भी अलर्ट रही। बीईजी परिसर से हाईवे पार कर उनका काफिला भर्ती ग्राउंड में पहुंचा तो हाईवे को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। सभी वाहनों को हाईवे के दोनों तरफ रोक दिया गया।
विज्ञापन
छोटे वाहनों को एसडीएम चौक से गंगनहर की पटरी और मिलिट्री चौक से गणेशपुर पुल होते हुए गंगनहर पटरी से गुजारा गया। सुरक्षा व्यवस्था में एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी क्राइम प्रदीप कुमार राय, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ बहादुर सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी राजेश साह, टीआई मोहम्मद अकरम समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
मेडिकल टीम रही तैनात
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दौरे के मद्देनजर बीईजी में सिविल अस्पताल से एक एंबुलेंस भी तैनात रही। इस दौरान अस्पताल से एक डॉक्टर की भी तैनात रही। वहीं, बीईजी परिसर में अजीत डोभाल के कार्यक्रम को देखते हुए स्थानीय खुफिया विभाग भी तैनात रहा।