{"_id":"5ebb6c5f8ebc3e90a074f439","slug":"roorkee-now-electricity-bill-will-come-on-the-basis-of-meter-reading","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की : मीटर रीडिंग के आधार पर मिलेंगे बिल, लॉकडाउन के कारण जारी किए जा रहे थे औसतन बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की : मीटर रीडिंग के आधार पर मिलेंगे बिल, लॉकडाउन के कारण जारी किए जा रहे थे औसतन बिल
Wed, 13 May 2020 12:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 13 May 2020 12:37 PM IST
सार
- प्रशासन से मिली ऊर्जा निगम को मीटर रीडिंग की अनुमति
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब एक बार फिर से मीटर रीडिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को बिल जारी होंगे। ऊर्जा निगम को प्रशासन के द्वारा मीटर रीडिंग की अनुमति मिली गई है, लेकिन यदि उपभोक्ता बिल लेने से इंकार करता है तो उसे केवल मैसेज के द्वारा बिल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
लॉकडाउन से पहले मीटर रीडर उपभोक्ताओं के घर-घर या फिर प्रतिष्ठानों पर जाकर मीटर रीडिंग लेते थे। इसके बाद उपभोक्ताओं को बिल निकालकर दिया जाता था। इसके साथ ही मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजा जाता था, लेकिन काफी समय से लॉकडाउन चल रहा है। जिस कारण मार्च और अप्रैल माह में मीटर रीडिंग का काम नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के द्वारा सिर्फ मैसेज से औसत बिल जारी किया जा रहा था। इस औसत बिल में पिछले तीन माह की औसत खपत के आधार पर बिल जारी किया जा रहा था। हालही में अब ऊर्जा निगम की ओर से प्रशासन से मीटर रीडिंग की अनुमति मांगी थी। जिस पर प्रशासन की ओर से अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर त्रिपाठी ने बताया कि अनुमति मिल गई है। जिसके बाद मीटर रीडिंग का काम शुरू किया जा रहा है। यदि कोई उपभोक्ता बिल लेने से इंकार करता है, तो उसे सिर्फ मैसेज के जरिये बिल जारी किया जाएगा ताकि कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके।
सरचार्ज माफी का उठाए अधिक से अधिक लाभ: डीजीएम
अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर त्रिपाठी ने बताया कि इन दिनों किसानों के लिए ट्यूबवेल के कनेक्शनों पर सरचार्ज माफी की छूट आई है। यदि कोई उपभोक्ता 30 जून तक अपने ट्यूबवेल के बिल जमा कराता है, तो उसे सरचार्ज माफी दी जा रही है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक योजना का लाभ लेने का आह्वान किया है।