फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Nikay chunav: Congress Candidate Declared for mayor

रुड़की नगर निगम चुनाव: पूर्व मेयर यशपाल राणा की पत्नी सृष्टा होंगी कांग्रेस से मेयर पद की प्रत्याशी

Fri, 01 Nov 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Nov 2019 08:31 AM IST
सार

  • देर शाम नाम किया गया घोषित, पूर्व मेयर यशपाल राणा की पत्नी हैं सृष्टा 
  • विधायकों, पूर्व विधायकों व अन्य नेताओं से बात करने के बाद लिया गया फैसला

विज्ञापन
Roorkee Nikay chunav: Congress Candidate Declared for mayor
रुड़की निकाय चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा से एक कदम आगे बढ़ते हुए कांग्रेस ने रुड़की नगर निगम में मेयर पद पर कांग्रेस के पूर्व मेयर यशपाल राणा की पत्नी सृष्टा राणा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष डा.इंदिरा हृदयेश और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हरिद्वार जिले की विधानसभाओं के पार्टी विधायकों से बात करने के बाद यह फैसला लिया। देर शाम उनके नाम की घोषणा भी कर दी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इसकी पुष्टि भी की। 

विज्ञापन


रुड़की नगर निगम में मेयर पद का प्रत्याशी तय करने में कांग्रेस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने बुधवार को विधायक ममता राकेश, फुरकान अहमद, काजी निजामुद्दीन सहित अन्य नेताओं से अलग-अलग बात की और एक साथ सभी से भी बात की। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की पहली पसंद कांग्रेस के पूर्व मेयर यशपाल राणा ही थे।
विज्ञापन


राणा इस बार हाईकोर्ट के आदेश के कारण चुनाव नहीं लड़ सकते थे। इसी स्थिति को देखते हुए राणा अपनी पत्नी सृष्टा राणा के लिए टिकट मांग रहे थे। ऐसे में कांग्रेस ने उनके परिवार पर ही भरोसा जताया। बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने इसी मामले को लेकर मंथन किया। देर शाम आखिरकार सृष्टा राणा के नाम पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक पार्टी निगम में कांग्रेस पार्षदों को भी सिंबल पर चुनाव लड़ाएगी। सूत्रों के मुताबिक मेयर के टिकट की रेस में मनोहर लाल शर्मा और आशीष चौहान भी शामिल थे। इसी के साथ कांग्रेस ने रुड़की नगर निगम में मेयर पद पर प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा से बढ़त हासिल की। कांग्रेस की ओर से देर शाम तक भाजपा के प्रत्याशी के घोषित होने का भी इंतजार किया। 


पार्षदों के टिकट शुक्रवार को 
रुड़की नगर निगम के 40 वार्डों के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशी शुक्रवार को घोषित करेगी। पार्टी नेताओं के मुताबिक अधिकतर सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए हैं। कांग्रेस की कोशिश है कि उसके अधिक से अधिक पार्षद जीत कर आएं ताकी उसे अपना बोर्ड बनाने में कोई परेशानी न हो। इसी को देखते हुए जिताऊ उम्मीदवारों पर ही दांव खेला जा रहा है। कुछ फंसी हुई सीटों को कांग्रेस खाली भी छोड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed