फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee nikay chunav 2019 vote counting and result: All parties confused for twins

रुड़की निकाय चुनाव 2019: वोटों का बंटवारा लिखेगा दिलचस्प पटकथा, पार्टियों में उलझन

Sun, 24 Nov 2019 11:10 AM IST
अलका त्यागी मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Nov 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Roorkee nikay chunav 2019 vote counting and result: All parties confused for twins
रुड़की चुनाव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

रुड़की नगर निगम मेयर सीट पर भाजपा के लिए कैडर और कांग्रेस के लिए मुस्लिम मतदाता कमोबेश चुनावी परिणाम की पटकथा लिखते आए हैं। नगर पालिका और निगम के चुनावी इतिहास पर गौर करें तो इन दोनों मतदाताओं की कुश्ती में कई बार भाजपा के कैडर वोट ने झंडा बुलंद किया है तो कभी मुस्लिम मतदाताओं के जोश ने चुनाव में इकबाल कायम किया, लेकिन इस बार निगम चुनावी सीन दिलचस्प है।

विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस के बीच इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी वोटों के बंटवारे का अहसास करा रही है। इसमें यह भी महत्वपूर्ण है कि निर्दलीय सभी पार्टियों में सेंध लगा रहे हैं। नगर निगम चुनाव इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए नाक का सवाल बन गया है।
विज्ञापन


खासकर भाजपा के लिए तब जब हरिद्वार और कोटद्वार नगर निगम सीट छिटककर कांग्रेस के पाले में जा गिरी हो। अब रुड़की नगर निगम पर भाजपा की नजर टिकी है। कोटद्वार और हरिद्वार की सीट खोने के बाद भाजपा के लिए रुड़की निगम की सीट अपने कब्जे में लाना साख का सवाल बन गया है तो कांग्रेस के लिए यह सीट 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में संजीवनी देगी, लेकिन इस बार दोनों ही दलों की बेचैनी मेयर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों ने बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा के कैडर मतदाताओं में सेंधमारी करते दिख रहे हैं तो कांग्रेस का कैडर वोट माने जाने वाले मुस्लिम मतदाताओं में बंटवारा भी दिख रहा है। निगम के चुनावी दंगल में वोटों का बंटवारा निर्दलीय प्रत्याशियों के पाले में जाता दिखाई दे रहा है।

यह बात भी दीगर है कि निर्दलीय प्रत्याशियों के पाले में भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही वोट जाते दिख रहे हैं। इस बार निगम चुनाव में यह तस्वीर साफ नजर आ रही है कि वोटों का बंटवारा दिलचस्प पटकथा लिखेगा। बहरहाल, ताजपोशी किसकी होगी, यह तो आज देर रात तक होने वाली मतगणना से साफ हो जाएगा, लेकिन इस बार मेयर पद के लिए उलझे समीकरणों ने भाजपा और कांग्रेस के लिए उलझन पैदा कर दी है। 

ये है मतदाताओं का आंकड़ा
पुरुष मतदाता    72594
महिला मतदाता    67944
कुल मतदाता    140538
 

इतने पड़े वोट

पुरुषों के पड़े वोट    46596
महिलाओं के पड़े वोट    44187
कुल पड़ी वोट    90783

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed