फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: NGO chairman charged Municipal Corporation Engineer for molestation and attempt to sexual assault

रुड़की : एनजीओ की चेयरमैन ने लगाया नगर निगम अवर अभियंता पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Tue, 25 Aug 2020 03:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Aug 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Roorkee: NGO chairman charged Municipal Corporation Engineer for molestation and attempt to sexual assault
 रुड़की नगर निगम - फोटो : File Photo
एक एनजीओ की चेयरमैन ने रुड़की नगर निगम के अवर अभियंता पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चेयरमैन ने आरोप लगाया कि अवर अभियंता नरेश कुमार उनके पास अश्लील कॉल और वीडियो कॉल करता है। इतना ही नहीं विरोध करने पर उन्हें बदनाम कर रहा है कि उनके कई लोगों से अवैध संबंध हैं।

आरोप लगाया कि एक दिन उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया अवर अभियंता के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और धमकी के मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले में महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी। गौरतलब है कि करीब सात माह पूर्व भी महिला ने अवर अभियंता पर ऐसे ही आरोप लगाए थे और तहरीर दी थी। उस दौरान मामले में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed