{"_id":"5f44e02994ea7051984dc60c","slug":"roorkee-ngo-chairman-charged-municipal-corporation-engineer-for-molestation-and-attempt-to-sexual-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की : एनजीओ की चेयरमैन ने लगाया नगर निगम अवर अभियंता पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की : एनजीओ की चेयरमैन ने लगाया नगर निगम अवर अभियंता पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
Tue, 25 Aug 2020 03:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 25 Aug 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
रुड़की नगर निगम
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक एनजीओ की चेयरमैन ने रुड़की नगर निगम के अवर अभियंता पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, चेयरमैन ने आरोप लगाया कि अवर अभियंता नरेश कुमार उनके पास अश्लील कॉल और वीडियो कॉल करता है। इतना ही नहीं विरोध करने पर उन्हें बदनाम कर रहा है कि उनके कई लोगों से अवैध संबंध हैं।
आरोप लगाया कि एक दिन उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया अवर अभियंता के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और धमकी के मामले में केस दर्ज कर लिया है।
मामले में महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी। गौरतलब है कि करीब सात माह पूर्व भी महिला ने अवर अभियंता पर ऐसे ही आरोप लगाए थे और तहरीर दी थी। उस दौरान मामले में समझौता हो गया था।