{"_id":"673f2acac752ab145e01f8a2","slug":"roorkee-news-vigilance-arrested-assistant-transport-inspector-in-arto-while-taking-bribe-2024-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: विजिलेंस की कार्रवाई, सहायक परिवहन निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: विजिलेंस की कार्रवाई, सहायक परिवहन निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Thu, 21 Nov 2024 06:16 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 21 Nov 2024 06:16 PM IST
सार
Roorkee News: रुड़की एआरटीओ कार्यालय में सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज कुमार एक व्यक्ति से विभाग का काम करवाने के लिए रिश्वत मांग रहा है। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहारादून की विजिलेंस टीम ने गुरुवार को रुड़की एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने सहायक परिवहन निरीक्षक को दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम सिपाही से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, देहरादून विजिलेंस को पिछले दिनों शिकायत मिली थी कि रुड़की एआरटीओ कार्यालय में सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज कुमार एक व्यक्ति से विभाग का काम करवाने के लिए रिश्वत मांग रहा है। शिकायत पर टीम ने गुरुवार की दोपहर एआरटीओ कार्यालय के आसपास डेरा डाल दिया।
विज्ञापन
Uttarakhand: यूट्यूबर अरमान मलिक ने हरिद्वार में किया हंगामा, साथियों के साथ एक युवक के घर पहुंचकर की मारपीट
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने शिकायतकर्ता को दस हजार लेकर सहायक परिवहन निरीक्षक के पास भेजा। शिकायतकर्ता ने जैसे ही सहायक परिवहन निरीक्षक को रिश्वत दी, उसी समय टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम की कार्रवाई से एआरटीओ कार्यालय में अफरातफरी मच गई। टीम सहायक परिवहन निरीक्षक से से पूछताछ कर रही है।