फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Under Construction Foot Over bridge suddenly collapsed in gangnahar

Roorkee: सीएम की घोषणा में शामिल निर्माणाधीन पुल गंगनहर में गिरा, एक हफ्ते पहले ही शुरू हुआ था काम

Fri, 01 Nov 2024 09:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Nov 2024 09:39 PM IST
सार

Roorkee News: मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत रुड़की में पीरबाबा कॉलोनी से रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए फुट ब्रिज का निर्माण किया जा रहा था। इसका शिलान्यास 2023 में मुख्यमंत्री की ओर से किया गया था। लेकिन शुक्रवार को पुल अचानक गंगनहर में गिर गया।

विज्ञापन
Roorkee News Under Construction Foot Over bridge suddenly collapsed in gangnahar
गंगनहर में पुल गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे पुल के पास गंगनहर पर चार करोड़ की लागत से बनाया जा रहा निर्माणाधीन फुट ब्रिज बृहस्पतिवार को गंगनहर में गिर गया। गनीमत रही कि दीपावली के चलते मजदूर घर गए थे, काम बंद था। मजदूरों के काम करते समय पुल गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत रुड़की में पीरबाबा कॉलोनी से रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए फुट ब्रिज का निर्माण किया जा रहा था। इसका शिलान्यास 2023 में मुख्यमंत्री की ओर से किया गया था। 3.97 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल की जिम्मेदारी रुड़की लोक निर्माण विभाग को दी गई थी। हाल ही में दीपावली से पहले गंगनहर बंद होने पर लोनिवि की ओर से निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन


संबंधित ठेकेदार ने पुल का ढांचा तैयार करके गंगनहर के ऊपर बांध दिया था। बताया जा रहा है कि 30 अक्तूबर की रात गंगनहर में पानी छोड़ा गया था। 31 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे निर्माणाधीन पुल गंगनहर में गिर गया। बताया जा रहा है कि पुल का ढांचा कमजोर था और वह पानी का तेज बहाव नहीं झेल पाया। वहीं लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि एक तार खुलने की वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: बाइक सवार बदमाशों ने शराब कारोबारी के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, आस-पास के लोगों में दहशत

जांच कमेटी गठित

मुख्य अभियंता राजेश चंद्र शर्मा ने पुल क्षतिग्रस्त होने की घटना की प्रारंभिक जांच के लिए समिति गठित कर दी है। समिति में मुख्य अभियंता क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की अध्यक्षता में गठित समिति में अधीक्षण अभियंता गोपेश्वर व अधीक्षण अभियंता डिजाइन देहरादून को सदस्य बनाया है। समिति से सात दिन में रिपोर्ट मांगी है।



फुट ब्रिज निर्माण में काेई नुकसान नहीं हुआ है। एक तार खुलने की वजह से हादसा हुआ है। सामान पूरी तरह से सुरक्षित है। तीन नवंबर को मजदूरों के वापस आने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।
- विपुल सैनी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, रुड़की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed