फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Bike riding miscreants opened firing at house of liquor businessman in laksar

Roorkee: बाइक सवार बदमाशों ने शराब कारोबारी के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, आस-पास के लोगों में दहशत

Fri, 01 Nov 2024 07:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Nov 2024 07:05 PM IST
सार

Roorkee News: कारोबारी और बदमाशों की कैंटीन में किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद बदमाश कारोबारी के घर तक पहुंच गए और फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Roorkee News Bike riding miscreants opened firing at house of liquor businessman in laksar
कारोबारी के घर पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लक्सर में शराब व्यवसायी के साथ तीन बदमाशों की कैंटीन में कहासुनी हो गई। इसके बाद बदमाशों ने व्यवसायी का घर तक पीछा किया और घर पर कई राउंड फायरिंग कर दी। इस बीच व्यवसायी के परिवार और आसपास के लोगों में दहशत बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार तीनों बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शराब व्यवसायी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव खेड़ी कलां निवासी सुनील कर्णवाल शराब व्यवसायी हैं। लक्सर के बालावाली तिराहे पर उनकी शराब की दुकान है, जबकि लक्सर के केशवनगर में उनका घर है। सुशील कर्णवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रोजाना की तरह वह शुक्रवार को बालावाली तिराहे स्थित दुकान के पास बने अपने ऑफिस में बैठे थे। इस दौरान शराब की दुकान की कैंटीन में तीन लोग शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर उसकी तीनों लोगों से कहासुनी हो गई। मामला शांत होने के बाद सुशील कर्णवाल बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह घर के अंदर घुसे तो पीछे से तीन बदमाश उनके घर के बाहर आ गए।
विज्ञापन


Roorkee News: घर के आगे से बाइक खड़ी को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने ईंट और लोहे की रॉड से कर दिया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों बदमाशों ने उनके घर पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलते ही शराब कारोबारी ने घर में घुसकर जान बचाई। इस बीच आसपास के लोग घर बाहर और छतों पर आ गए। लोगों को जमा होता देख बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। साथ ही बाइक सवार बदमाशों की आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

वीडियो हो रही वायरल

किसी ने बदमाशों की फायरिंग करते हुए वीडियो बना ली। वीडियो में बदमाश फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। तीनों बाइक सवारों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही तीनों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed