{"_id":"680e59aa70faf15d8c0e8666","slug":"roorkee-news-son-killed-his-father-by-repeatedly-hitting-him-with-shovel-and-abscond-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: बेटे ने पिता पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला, ईंट पथाई जल्दी करने की बात कहने से था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: बेटे ने पिता पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला, ईंट पथाई जल्दी करने की बात कहने से था नाराज
Sun, 27 Apr 2025 09:53 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 27 Apr 2025 09:53 PM IST
सार
मृतक पत्नी और बेटे के साथ ईंट पथाई कर रहे थे। इस बीच उन्होंने बेटे को ईंट की पथाई जल्दी-जल्दी करने की बात कही। इसे लेकर मुजाहिर की पिता से बहस हो गई। बहस के बीच गुस्साए मुजाहिर ने पिता के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ईंट पथाई जल्द करने की बात कहने से नाराज बेटे ने पिता के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव गुजरान बड़वा निवासी सलीम (62) परिवार के साथ मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित टांडा भनेड़ा-गाधारोना मार्ग पर एक भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करते थे। सलीम के साथ उनकी पत्नी और बेटा मुजाहिर (18) भी ईंट पथाई का काम करतेे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रविवार अलसुबह करीब तीन बजे वह पत्नी और बेटे के साथ ईंट पथाई कर रहे थे। इस बीच उन्होंने बेटे को ईंट की पथाई जल्दी-जल्दी करने की बात कही। इसे लेकर मुजाहिर की पिता से बहस हो गई। बहस के बीच गुस्साए मुजाहिर ने पिता के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी और फरार हो गया। शोर सुनकर पास में ही ईंट पथाई कर रहे अन्य लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Haridwar: गंगनहर में नहाते समय डूबा भाई, बचाने कूदीं दो नाबालिग बहनें तेज बहाव में लापता, तलाश जारी
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार व एसएसआई रफत अली समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ईंट भट्ठा मालिक जफरुद्दीन की तहरीर पर मुजाहिर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।