फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News two minor sisters jumped to save Brother drowned in Ganga nahar are missing

Haridwar: गंगनहर में नहाते समय डूबा भाई, बचाने कूदीं दो नाबालिग बहनें तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

Sun, 27 Apr 2025 08:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Apr 2025 08:51 PM IST
सार

तीनों बच्चे नहाने के लिए भाईचारा के पास बने छठ घाट पर पहुंचे। यहां वंश नहाते समय पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसके बहते देखकर दोनों बहनें उसे बचाने के लिए गंगनहर में कूद गईं।

विज्ञापन
Haridwar News  two minor sisters jumped to save Brother drowned in Ganga nahar are missing
गंगनहर में सर्च अभियान चलाती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में छठ घाट पर नहाते समय गंगनहर में बह रहे छोटे भाई को बचाने के लिए कूदीं दो नाबालिग बहनें डूब गईं। उनका भाई तो किसी तरह बच गया, लेकिन दोनों बहनें पानी के तेज बहाव में बह गईं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन दोनों बहनों का सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राजेश निवासी ग्राम भीमनगर, थाना फरहा, जनपद मथुरा उत्तर प्रदेश हाल सलेमपुर यहां सिडकुल की जेपी ड्रग कंपनी में मेंटनेंस कर्मचारी हैं। रविवार सुबह करीब नौ बजे राजेश के साले रवि के साथ उनकी पुत्री मनीषा (15), ईशा (14) और पुत्र वंश (13) गंगनहर में नहाने के लिए भाईचारा के पास बने छठ घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां वंश नहाते समय पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसके बहते देखकर दोनों बहनें उसे बचाने के लिए गंगनहर में कूद गईं। वंश किसी तरह पास में ही लगी झाड़ियों को पकड़कर बच गया, लेकिन मनीषा और ईशा पानी के तेज बहाव में डूब गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: तैरने के प्रयास में गंगा में डूबा हरियाणा का बैंककर्मी युवक, चार दोस्तों के साथ आया था घूमने

घटना की जानकारी मिलते ही रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी, गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस की टीम को बुलाकर गंगनहर में सर्च अभियान चलाया गया। मगर देर शाम तक दोनों बहनों का कोई सुराग नहीं लग पाया। एएसपी/सीओ सदर जितेंद्र चौधरी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों बालिकाओं की तलाश की जा रही है। टीम गंगनहर में सर्च अभियान चला रही है।

स्कूल में पढ़ते हैं तीनों भाई बहन
मथुरा निवासी राजेश काफी समय से यहां रहकर सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। उनके तीनों बच्चे यहीं एक स्कूल में पढ़ाई करते हैं। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण तीनों भाई-बहन अपने मामा के साथ नहाने के लिए गंगनहर पर गए थे। तीन भाई-बहनों में दो के गंगनहर में डूबकर लापता होने के से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पानी के तेज बहाव में बहकर दो नाबालिग बहनें लापता हो गईं। टीम सर्च अभियान चलाते हुए दोनों की खोजबीन में जुटी हुई हैं।
- पंकज गैरोला, एसपी सिटी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed