{"_id":"5f6b0fc32bb4346bdb704798","slug":"roorkee-news-scorpio-hit-bike-two-died-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की : देर रात स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की : देर रात स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल
Wed, 23 Sep 2020 02:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
रुड़की में देर रात एक स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। उसे देहरादून के दून अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बाइक में अनुज कुमार 27 वर्ष पुत्र मेहन्दर निवासी ग्राम भोपा जिला मुजफ्फरनगर, सुनील कुमार 29 वर्ष पुत्र कृष्णपाल निवासी खतौली जिला मुजफ्फरनगर व कैलाश 32 वर्ष निवासी झांसी मध्यप्रदेश सवार थे।
विज्ञापन
तीनों औद्योगिक क्षेत्र में अलग-अलग फैक्टरियों में काम करते थे। तीनों एक बाइक पर सवार होकर रुड़की की ओर आ रहे थे। जहां रुड़की देहरादून हाईवे पर रायपुर चौक के पास रुड़की की ओर से आ रही स्कॉर्पियों ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अनुज कुमार और कैलाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुनील कुमार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें देहरादून रेफर किया गया है।
थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोग वाहन को छोड़कर फरार गए। आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।