{"_id":"617fb0ad41aa362aaa550ba0","slug":"roorkee-news-old-enmity-youth-shot-woman-son-also-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने महिला को मारी गोली, बेटा भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने महिला को मारी गोली, बेटा भी घायल
Mon, 01 Nov 2021 02:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:49 PM IST
सार
पुरानी रंजिश के चलते सामने आए इस मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की में कोतवाली क्षेत्र के नाथू खेड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बाइक सवार मां-बेटे मोमिना व रिजवान गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों रुड़की के मुंडलाना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
महिला के पैर में लगी एक गोली
घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। सोमवार को महिला अपने बेटे को दवाई दिलवाकर घर जा रही थी। रास्ते में युवकों ने उसके बेटे पर गोली चला दी।
विज्ञापन
इस दौरान एक गोली महिला के पैर में लगी, जबकि महिला के बेटे को छर्रे लगे हैं। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।