{"_id":"600d92408ebc3e2e6e5efc42","slug":"roorkee-news-mla-pranav-singh-champion-said-viral-audio-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: विधायक चैंपियन बोले, पुरानी ऑडियो वायरल कर छवि धूमिल कर रहे, देंगे तहरीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: विधायक चैंपियन बोले, पुरानी ऑडियो वायरल कर छवि धूमिल कर रहे, देंगे तहरीर
Sun, 24 Jan 2021 09:00 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 24 Jan 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि उनके पूर्व कर्मचारी संजय अग्रवाल ने जो ऑडियो वायरल की है, वह एक साल पुरानी है। उन्होंने विरोधियों के साथ मिलकर इस ऑडियो को रिकॉर्ड किया था। अब इसे वायरल कर उनकी छवि धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में एसएसपी को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विधायक चैंपियन और उनके पूर्व कर्मचारी के बीच शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। पूर्व कर्मचारी ने पहले वीडियो जारी कर चैंपियन पर कई आरोप लगाए थे। इसके बाद उनके पिता की ओर से संजय अग्रवाल और उसके भाई के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में करीब ढाई करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया था। अब चैंपियन की एक ऑडियो वायरल हो गई है, जिसमें वह पूर्व कर्मचारी को धमकी देते सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
इसे लेकर रविवार को विधायक चैंपियन ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर कहा कि वायरल ऑडियो क्लिप एक साल पुरानी है। अब उन्हें पता चला है कि संजय अग्रवाल ने विरोधियों के साथ मिलकर यह ऑडियो रिकॉर्ड की थी।
विज्ञापन
संजय अग्रवाल और उसके भाई ने अवैध रूप से धन अर्जित किया था। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो उसने संपत्ति की नोटरी की थी। अब वह अपने वादे से मुकर गया है और उनकी छवि धूमिल कर गलत आरोप लगा रहा है। चैंपियन ने कहा कि मामले में वह और उनके पिता पीड़ित हैं। एसएसपी से मिलकर तहरीर देकर केस दर्ज कराएंगे। विधायक चैंपियन ने संजय अग्रवाल की एक ऑडियो भी सुनाई।
वीडियो मामले में दस्तावेजों के साथ विधायक चैंपियन ने आरोपों को नकारा
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने दस्तावेज दिखाते हुए दो भाइयों की ओर से लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों को नकार दिया है। विधायक का कहना है कि उनके राजनैतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए दोनों भाइयों समेत विरोधियों ने साजिश रची है। वायरल वीडियो में जो लो आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह बेबुनियाद हैं। साजिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।