फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Medical store operator arrested with drugs

Roorkee News: लाखों की नशे की दवाओं के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2021 09:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Feb 2021 09:03 PM IST
सार

  • लंढौरा क्षेत्र स्थित मेडिकल स्टोर और घर से बेचता था प्रतिबंधित दवा
  • पुलिस ने भारी मात्रा में दवाएं जब्त कीं, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

विज्ञापन
Roorkee News: Medical store operator arrested with drugs
Medicine - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

रुड़की में पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को करीब 40 लाख की नशे की दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। मेडिकल स्टोर और संचालक के घर से बड़ी मात्रा में दवाएं कब्जे में ली हैं। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली में सोमवार को एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लंढौरा कस्बे में एक मेडिकल स्टोर पर नशे की दवाएं बेची जा रही हैं। इस पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुख्ता सूचना के आधार पर रविवार शाम पुलिस टीम ने सीओ अभय सिंह के नेतृत्व में मंगलौर रोड स्थित शाद मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन


ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोर से बरामद दवाओं की जांच की। पता चला कि ये नशे की दवाएं हैं और इनकी बिक्री प्रतिबंधित है। इसके बाद पुलिस ने स्टोर संचालक नौशाद के कस्बा स्थित घर पर भी छापा मारकर भारी मात्रा में नशे की दवाएं जब्त कीं। एसपी देहात ने बताया कि मेडिकल स्टोर और घर से जो दवाएं मिली हैं, उनकी बाजार में 40 लाख कीमत है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दोगुने दाम पर नशे की दवाएं बेचता था। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी मोडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षों से बेच रहा था नशे की दवा
एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि जांच में पता चला है कि नौशाद कई वर्षों से मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे की दवाएं बेच रहा था। जांच की जा रही है कि आरोपी ये दवाएं कहां से लाता था और किन-किन लोगों को बेचता था। इसके बाद इन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।


पुलिस टीम में ये रहे शामिल
सीओ अभय सिंह, कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट, एसआई एनके बचकोटी, नरेश कुमार गंगवार, शहजाद अली, संजय गौड़, तसलीम आरिफ, ममता रानी समेत सिपाही ललिता, मेराज, अजीत तोमर, धीरज, प्रदीप रावत, दिनेश शर्मा के अलावा ड्रग विभाग से इंटेलिजेंस ऑफिसर राहुल तोमर, कौशलेंद्र मिश्रा, कविंद्र सिंह, दलजीत सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed