फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Liquor Smugglers Arrested with Loader coming from Haryana was filled with bottle gourd

Roorkee: लौकी से भरा था हरियाणा से आ रहा लोडर, पुलिस ने तलाशी ली तो बरामद हुई नौ लाख की शराब

Wed, 27 Mar 2024 09:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Mar 2024 09:32 PM IST
सार

Roorkee News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बाहरी राज्यों से होने वाली शराब तस्करी के लिए बार्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान चेकिंग में हरियाणा के शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Roorkee News Liquor Smugglers Arrested with Loader coming from Haryana was filled with bottle gourd
लौकी से भरे ट्रक से बरामद हुई शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झबरेड़ा पुलिस ने लोडर वाहन में सब्जी की आड़ में हो रही शराब तस्करी का खुलासा करते हुए हरियाणा के एक तस्कर को 100 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत नौ लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


एसपी देहात एसके सिंह ने बताया, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बाहरी राज्यों से होने वाली शराब तस्करी के लिए बार्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। झबरेड़ा एसओ अंकुर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को सुबह यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर स्थित खड़खड़ी दयाला गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच लौकी से भरे एक लोडर को रोका और तलाशी ली।
विज्ञापन


Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: अंतिम दिन 37 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, हुए कुल 63 नामांकन, कल होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में लौकियों के बीच में हरियाणा मार्का की 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में चालक ने अपना नामराजेंद्र निवासी गांव सांगा, थाना राउड़ी जिला करनाल, हरियाणा बताया। बताया, पानीपत से शराब लेकर हरिद्वार आ रहा था। एसपी देहात ने बताया, आरोपी हरिद्वार में किसे और कहां शराब देने जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है।

शक न हो इसलिए लाद रखी थी लौकी
लोडर वाहन में आरोपी चालक ने इस तरह से शराब भरकर रखी थी कि किसी को शक न हो सके। आरोपी ने पीछे की तरफ सिर्फ लौकी की पोटली लगा रखी थी, ताकि जल्दी से किसी की नजर न जाए और वह अपने मंसूबों में कामयाब हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed