फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Jailed former MLA Pranav Singh Champion did not get relief from the court, CJM rejected his reman

Roorkee: जेल में बंद पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को कोर्ट से नहीं मिली राहत, सीजेएम ने रिमांड की नामंजूर

Fri, 07 Feb 2025 08:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Feb 2025 08:48 PM IST
सार

26 जनवरी को खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने रुड़की में विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचकर हमला किया था। पूर्व विधायक चैंपियन और उनके समर्थकों ने कई राउंड फायरिंग की थी।

विज्ञापन
Roorkee News Jailed former MLA Pranav Singh Champion did not get relief from the court, CJM rejected his reman
पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में 27 जनवरी को जेल भेजे गए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को शुक्रवार को भी कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई। प्रकरण में पुलिस की ओर से दायर हत्या के प्रयास की धारा हटाने की याचिका को निरस्त करते हुए सीजेएम की अदालत ने रिमांड नामंजूर कर दिया। अब जिला जज की अदालत में जमानत याचिका दायर की जाएगी।

विज्ञापन


26 जनवरी को खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने रुड़की में विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचकर हमला किया था। पूर्व विधायक चैंपियन और उनके समर्थकों ने कई राउंड फायरिंग की थी।
विज्ञापन


रुड़की पुलिस ने पूर्व विधायक और उनके समर्थकों पर हत्या के प्रयास करने सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद चैंपियन सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: फायर सीजन में पीसीसीएफ-एपीसीसीएफ रैंक के अफसर मोर्चा संभालेंगे, तैनात होगी 10 हजार की फौज

चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी की शिकायत पर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने चैंपियन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जबकि उमेश कुमार को बेल पर रिहा कर दिया था। तब से प्रणव सिंह चैंपियन जेल बंद है।

रुड़की पुलिस ने जांच के दौरान पूर्व विधायक पर दर्ज मुकदमे से हत्या के प्रयास की धारा हटाई थी। शुक्रवार को जांच अधिकारी ने सीजेएम कोर्ट में पेश होकर हत्या के प्रयास की धारा हटाते हुए रिमांड मांगा, लेकिन कोर्ट ने उनका रिमांड नामंजूर कर दिया। जिसके बाद हत्या के प्रयास की धारा जस की तस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed