फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Four trains will be cancelled from 13 to 15 August many trains route changed from Laksar

Roorkee: मेगा ब्लॉक...13 से 15 अगस्त तक चार ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 08 Aug 2024 08:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Aug 2024 08:16 PM IST
सार

रेलवे की ओर से मरम्मत कार्य के चलते मेगा ब्लॉक को लेकर बरेली एक्सप्रेस ट्रेन को 13, 14 व 15 अगस्त व वाराणसी एक्सप्रेस को 14, 15 व 16 अगस्त में रद्द किया गया है।

विज्ञापन
Roorkee News Four trains will be cancelled from 13 to 15 August many trains route changed from Laksar
ट्रेन - फोटो : istock

विस्तार

13 अगस्त से मुरादाबाद लखनऊ रेलखंड के मिरानपुर कटरा स्टेशन रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य होना है। इसके चलते इस रूट की चार ट्रेनें अलग-अलग तारीख में रद्द की गई हैं। ट्रेनों का रूट डायवर्जन व रेगुलेशन (लेट) करके चलाया जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य आफताब खान ने बताया कि रेलवे की ओर से मरम्मत कार्य के चलते मेगा ब्लॉक को लेकर बरेली एक्सप्रेस ट्रेन को 13, 14 व 15 अगस्त व वाराणसी एक्सप्रेस को 14, 15 व 16 अगस्त में रद्द किया गया है। इसके अलावा बरेली संगम एक्सप्रेस ट्रेन को 14, 15 व 16 अगस्त में दोनों तरफ से रद्द किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, 15074 टनकपुर सिंगरौली, त्रिवेणी एक्सप्रेस 14 व 16 अगस्त में, 15076 टनकपुर शक्तिनगर, त्रिवेणी एक्सप्रेस 15 अगस्त, 15073 सिंगरौली टनकपुर, त्रिवेणी एक्सप्रेस 13, 14 व 15 अगस्त व 15075 शक्तिनगर सिंगरौली, त्रिवेणी एक्सप्रेस 14 अगस्त में पीलीभीत से रूट डायवर्ट करके विशालपुर, शाहजहांपुर के रास्ते लखनऊ भेजी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्सर, रुड़की, हरिद्वार रूट की कुछ ट्रेनों को रेगुलेशन (निर्धारित समय से लेट) करके चलाया जाएगा। इनमें 12332 जम्मूतवी से हावड़ा, हिमगिरी एक्सप्रेस 15 अगस्त, 15098 जम्मूतवी से भागलपुर, अमरनाथ एक्सप्रेस 13 अगस्त और 13152 जम्मूतवी से कोलकाता, कोलकाता एक्सप्रेस 13 व 15 अगस्त को शुरुआती स्टेशन जम्मूतवी से 2 घंटे की देरी से रवाना होंगी।

15910 लालगढ़ से डिब्रूगढ़, अवध असम एक्सप्रेस लालगढ़ से 13 व 15 अगस्त में 2 घंटे लेट और 12379 हावड़ा से देहरादून, कुंभ एक्सप्रेस 15 अगस्त के दिन हावड़ा से 4 घंटे लेट चलेंगी। आफताब खान ने बताया कि मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन 5 दिन के लिए प्रभावित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed