{"_id":"5fe041258ebc3e3b8f7cae15","slug":"roorkee-news-firing-on-lady-lawyer-in-front-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की : महिला अधिवक्ता जेबा खान को घर के बाहर मारी गोली, नकाबपोश बदमाश फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुड़की : महिला अधिवक्ता जेबा खान को घर के बाहर मारी गोली, नकाबपोश बदमाश फरार
Mon, 21 Dec 2020 12:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की के लालकुर्ती निवासी महिला अधिवक्ता जेबा खान को रविवार देर रात एक नकाबपोश बदमाश ने गोली मार दी। गोली महिला के पेट के पास से लगती हुई बाहर निकलती चली गई। जिससे महिला घायल हो गई।
गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पीड़िता के भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
परिजन महिला को सिविल अस्पताल ले गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।