फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Fire broke out in store room of dialysis unit of civil hospital

Roorkee: सिविल अस्पताल की डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम में लगी आग, हर तरफ फैला धुआं, मचा हड़कंप

Fri, 23 May 2025 12:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 May 2025 12:33 PM IST
सार

सिविल अस्पताल रुड़की की इमरजेंसी के बराबर में ही डायलिसिस यूनिट बनी है। बीती रात डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम से अचानक धुआं निकलता नजर आया।

विज्ञापन
Roorkee News Fire broke out in store room of dialysis unit of civil hospital
अस्पताल में आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुड़की सिविल अस्पताल की डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम में बीती रात आग लग गई। गनीमत रही की समय रहते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। आग ज्यादा फैल नहीं पाई, लेकिन डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम का सामान जल गया। लाइट काटे जाने और धुआं भर जाने से अस्पताल की इमरजेंसी भी प्रभावित रही। आग के कारण अस्पताल में हड़कंप की स्थिति रही।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल रुड़की की इमरजेंसी के बराबर में ही डायलिसिस यूनिट बनी है। बीती रात डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम से अचानक धुआं निकलता नजर आया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. सरफराज ने इसकी जानकारी स्टाफ और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग से स्टोर में रखा सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


Roorkee News: केबल बॉक्स में लगी आग, पांच हजार लोगों ने अंधेरे में गुजारी रात

विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए लाइट को काटना पड़ा। जिससे इमरजेंसी भी प्रभावित हुई। आग से डायलिसिस यूनिट की वायरिंग जल गई है। जिससे शुक्रवार को मरीजों की डायलिसिस नहीं हो पाई है। डायलिसिस के लिए आए मरीज को निराशा ही लौटना पड़ा। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि वायरिंग को ठीक कराया जा रहा है, जिसके बाद डायलिसिस यूनिट को संचालित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed