फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Farmer died under suspicious circumstances Doubt of murder

Roorkee: किसान की संदिग्ध हालात में मौत, ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे मिला था शव, हत्या की आशंका

Wed, 29 Nov 2023 11:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लिब्बरहेड़ी(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लिब्बरहेड़ी(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Nov 2023 11:43 PM IST
सार

पुलिस ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आकर किसान की मौत होने के साथ-साथ रंजिशन हत्या किए जाने के पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

विज्ञापन
Roorkee News Farmer died under suspicious circumstances Doubt of murder
शव मिलने के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत में गन्ना काटने गए एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने एक व्यक्ति को घटनास्थल से भागते हुए देखा है। दूसरी तरफ पुलिस ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आकर किसान की मौत होने के साथ-साथ रंजिशन हत्या किए जाने के पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव निवासी पोपिंदर (45) बुधवार सुबह अपने खेत में गन्ने की कटाई करने के लिए गए थे। सुबह करीब 8:30 बजे आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर सुना और वह मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने पोपिंदर का शव ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस, परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान खेतों में काम करने वाले किसानों ने पुलिस को बताया कि जब वह खेत पर पहुंचे तब वहां से एक व्यक्ति भागता दिखाई दिया। उन्होंने उसका पीछा किया लेकिन वह गन्ने के खेत में घुसकर गायब हो गया। उधर, परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बीएस चौहान का कहना है कि हत्या है या हादसा, पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले में फोरेंसिक टीम से भी जांच कराई जा रही है।

Tunnel Rescue: चिन्यालीसौड़ से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराए 41 श्रमिक, प्राथमिक जांच में सभी मिले स्वस्थ

हत्या को हादसे का रूप देने की आशंका
खेत में पोपिंदर का शव ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे मिला है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की तो मृतक की टोपी और गन्ने काटने के हथियार कुछ दूरी पर पड़े मिले हैं। परिजनों का आरोप है कि हत्या करने वाले ने इसे हादसे का रूप देने के लिए शव को ट्रैक्टर के पहिये नीचे रखा है। इसके कारण शरीर के कई अंग टूट गए हैं।

गांव में है इलेक्ट्रॉनिक की दुकान
ग्रामीणों ने बताया कि पोपिंदर की गांव में ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। वह खेती के साथ-साथ ही दुकान भी चलाते थे लेकिन पोपिंदर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं, पुलिस रंजिश को लेकर भी गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed