फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Dumper Caught Fire on Roorkee Laksar highway driver saved his life by jumping

Roorkee: रुड़की-लक्सर हाईवे पर डंपर में लगी आग, धुआं उठता देख चालक ने कूदकर बचाई जान

Tue, 10 Dec 2024 06:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Dec 2024 06:29 PM IST
सार

Roorkee News: चालक डंपर लेकर खटका गांव की ओर से ढंडेरा पेट्रोल पंप के पास जा रहा था। जैसे ही डंपर हाईवे पर गांव नगला इमरती के पास पहुंचा तो अचानक केबिन के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया।

विज्ञापन
Roorkee News Dumper Caught Fire on Roorkee Laksar highway driver saved his life by jumping
डंपर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की-लक्सर हाईवे पर चलते डंपर में अचानक आग लग गई। आग लगता देख चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, हाईवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने आग बुझने के बाद जाम खुलवाकर यातायात शुरू करवाया। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, मंगलवार की दोपहर डंपर चालक शौकत अली निवासी कोटड़ी, जिला सहारनपुर डंपर लेकर खटका गांव की ओर से ढंडेरा पेट्रोल पंप के पास जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही डंपर हाईवे पर गांव नगला इमरती के पास पहुंचा तो अचानक केबिन के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट से केबिन में आग भड़क गई। आग भड़कता देख चालक ने डंपर को हाईवे किनारे रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। इस बीच डंपर का केबिन आग का गोल बन गया। राहगीरों ने आग की सूचना दमकल विभाग रुड़की को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee Accident: मंगलौर में हादसा...बरात की कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी, दो युवकों की मौत, दो घायल

सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन सुंदर पाल, लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, विपिन सिंह तोमर, फायरमैन हरीश राणा, विपिन सैनी, देवेंद्र सिंह भंडारी, सुरेश कुमार दमकल की दो गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से ट्रक का केबिन, अगले और पीछे टायर जलकर राख हो गए।

वहीं, डंपर में आग लगने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची आग बुझने के बाद यातायात चालू करवाया। अग्निशमन प्रभारी सुंदर पाल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। आग की सूचना पर ट्रक स्वामी इसरार निवासी पथरी भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed