फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News case registered on Doctor accused of molesting a woman and misbehaving with police

Roorkee: डॉक्टर पर दुकान में महिला से छेड़खानी और कोतवाली में पुलिस से अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज

Thu, 26 Sep 2024 06:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Sep 2024 06:39 PM IST
सार

आवास विकास में एक महिला की दुकान है। बुधवार की देर रात हरिद्वार जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक दुकान पर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने महिला का हाथ पकड़कर उसके साथ अभद्रता कर छेड़खानी कर दी।

विज्ञापन
Roorkee News case registered on Doctor accused of molesting a woman and misbehaving with police
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रुड़की में एक डॉक्टर पर दुकान में बैठी महिला से अभद्रता कर उससे छेड़खानी करने का आरोप है। मौके पर मौजूद लोगों ने डॉक्टर की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि कोतवाली में भी उसने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस से अभद्रता की और खिड़की का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान उसके एक सहयोगी ने उसे कोतवाली से किसी तरह से निकाल दिया। पुलिस ने सहयोगी को हिरासत में लेकर महिला की शिकायत पर डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आवास विकास में एक महिला की दुकान है। बुधवार की देर रात हरिद्वार जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक गोपाल गुप्ता दुकान पर पहुंचे थे। चिकित्सक पूर्व में रुड़की सिविल अस्पताल में भी तैनात रह चुके हैं। चिकित्सक ने दुकान से कुछ सामान लिया। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने महिला का हाथ पकड़कर उसके साथ अभद्रता कर छेड़खानी कर दी। महिला ने शोर मचाया और मौके पर हंगामा हो गया। आक्रोशित भीड़ ने चिकित्सक को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने डॉक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


Haridwar: विजिलेंस ने धनौरी और बडेढ़ी गांव में मारा छापा, 19 लोगों के यहां पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि डॉक्टर का एक साथी भी कोतवाली पहुंच गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि कोतवाली में डॉक्टर ने पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा किया। इस दौरान कोतवाली में बने केबिन का शीशा भी उसने तोड़ दिया। आरोप है कि डॉक्टर के साथी नवनीत ने भीड़ का फायदा उठाकर किसी तरह से उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। एसएसआई ने बताया कि पुलिस ने नवनीत का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं महिला ने डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज कराया है।

हरिद्वार के अस्पताल में हंगामा करने पर हो चुका है निलंबित
बीते 20 सितंबर को भी डॉक्टर गोपाल गुप्ता का हरिद्वार जिला अस्पताल में हंगामा करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि हरिद्वार में हंगामे के बाद डॉक्टर निलंबित चल रहा था। अब फिर से डॉक्टर ने विवाद खड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed