फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Bus driver felt dizzy bus went out of control and enter a clinic passengers Injured

रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: चालक को अचानक आया चक्कर, अनियंत्रित होकर क्लीनिक में घुसी बस, मची चीख पुकार

Wed, 02 Apr 2025 06:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Apr 2025 06:30 PM IST
सार

Roorkee News: रुड़की-हरिद्वार रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट बस मलकपुर चुंगी की तरफ जा रही थी। बस जैसे ही प्रेम मंदिर चौक के पास पहुंची तो अचानक बस चालक को चक्कर आ गया, जिससे वह बस से अपना नियंत्रण खो बैठा।

विज्ञापन
Roorkee News: Bus driver felt dizzy bus went out of control and enter a clinic passengers Injured
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईवे पर दौड़ रही एक प्राइवेट बस चालक को अचानक चक्कर आने से बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक दंत क्लीनिक में जा घुसी। बस को अनियंत्रित होता देख बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जबकि हादसे में बस और क्लीनिक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत कई यात्री भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और बस को क्रेन के जरिए हाईवे से हटाया।

विज्ञापन


बुधवार को रुड़की-हरिद्वार रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट बस मलकपुर चुंगी की तरफ जा रही थी। बस जैसे ही प्रेम मंदिर चौक के पास पहुंची तो अचानक बस चालक अमित निवासी लक्सर को चक्कर आ गया, जिससे वह बस से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद भी उसने सूझबूझ दिखाते हुए हाईवे पर कार न दौड़ाकर साइड में लगाने की कोशिश की। इस पर बस एक दंत क्लीनिक में जा घु़सी। हादसा होता देख बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जबकि क्लीनिक के अंदर डॉक्टर और राहगीरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: तीन साल के बाद छह अप्रैल से फिर दौड़ेगी हिमगिरी एक्सप्रेस, जानिए क्या रहेगा ट्रेन का शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में चालक समेत कई यात्रियों को मामूली चोटें आ गई। वहीं, हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चालक व अन्य यात्रियों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि बस चालक को अचानक चक्कर आने से हादसा हुआ है। हादसे से कोई बड़ी हानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed