फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Train Status Himgiri Express will run again from 6th April after three years Roorkee Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: तीन साल के बाद छह अप्रैल से फिर दौड़ेगी हिमगिरी एक्सप्रेस, जानिए क्या रहेगा ट्रेन का शेड्यूल

Wed, 02 Apr 2025 02:54 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Apr 2025 02:54 PM IST
सार

तीन साल के बाद छह अप्रैल से मगिरी एक्सप्रेस फिर दौड़ेगी। रुड़की स्टेशन पर रुकने के बाद ट्रेन बढ़ेगी आगे। हावड़ा और जम्मू रूट के यात्रियों को इससे लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Train Status Himgiri Express will run again from 6th April after three years Roorkee Uttarakhand News in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

यह खबर शहर, देहात और यहां से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी है क्योंकि छह अप्रैल से हिमगिरी एक्सप्रेस का ठहराव रुड़की रेलवे स्टेशन पर शुरू हो जाएगा। अब यात्रियों को जम्मूतवी और हावड़ा के बीच पड़ने वाले स्टेशनों पर जाने के लिए राहत मिलेगी। करीब तीन साल से हिमगिरी एक्सप्रेस का ठहराव रुड़की में बंद था।

विज्ञापन


रुड़की रेलवे स्टेशन ए श्रेणी में दर्ज है। केंद्र सरकार की अमृत रेलवे स्टेशन योजना का भी रुड़की हिस्सा बना है। मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले इस स्टेशन से होकर करीब 40 से अधिक जोड़ी ट्रेन चलती हैं। यहां से करीब दो हजार किलोमीटर तक का सफर किया जा सकता है।
विज्ञापन


पूर्व से ही जम्मू और हावड़ा के लिए भी काफी यात्री हैं लेकिन सियालदह व पंजाब मेल एक्सप्रेस में टिकट फुल होने पर यात्री सफर नहीं कर पाते थे। त्योहार सीजन और धार्मिक स्थल के अलावा कामकाजी लोग भी इन रूट पर निरंतर आवागमन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठहराव का आदेश नई दिल्ली मुख्यालय से जारी
मांग उठी थी कि हिमगिरी एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाए। दिनेश गुप्ता, संजीव सिंह, अमृतवीर, हर्ष कश्यप, उमंग यादव और नजीर अहमद आदि ने बताया कि वह बरेली, जम्मू, हावड़ा और वाराणसी अपने रिश्तेदार व कामकाज, कुछ धार्मिक स्थलों पर भी आते-जाते रहते हैं।

हिमगिरी एक्सप्रेस का संचालन होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इसके बाद अब हिमगिरी एक्सप्रेस को रुड़की में ठहराव को हरी झंडी मिली। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के मुताबिक हिमगिरी एक्सप्रेस का संचालन छह अप्रैल से रुड़की होते हुए शुरू हो रहा है। ठहराव का आदेश नई दिल्ली मुख्यालय से जारी हुआ है।

ये भी पढ़ें...VikasNagar: गौ तस्करों पर देहरादून पुलिस की कड़ी कार्रवाई, पंद्रह हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

इन स्टेशनों से होकर गुजरी ट्रेन

जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना, अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर, बरेली, सुल्तानपुर, वाराणसी जंक्शन, बक्सर, पटना और हावड़ा आदि स्टेशन के यात्रियों को राहत मिलेगी। सप्ताह में तीन दिन ट्रेन का संचालन अपडाउन रहेगा। ट्रेन जम्मूतवी और हावड़ा तक करीब दो हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed