फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Bomb alert creates panic at Laksar railway station accused arrested

Roorkee: लक्सर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, चलाया सघन चेकिंग अभियान, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Feb 2026 07:54 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 26 Feb 2026 07:54 PM IST
सार

किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर बताया कि लक्सर रेलवे स्टेशन पर बम रखा गया है। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

विज्ञापन
Roorkee News Bomb alert creates panic at Laksar railway station accused arrested
रेलवे स्टेशन पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस कंट्रोल रूम को लक्सर रेलवे स्टेशन पर बम रखा होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन जीआरपी और आरपीएफ ने बम निरोधक दस्ते के साथ प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, टिकटघर, यार्ड आदि स्थानों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी। रुड़की सहित दूसरे रेलवे स्टेशनों पर भी पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया। घंटों की छानबीन के बाद सब कुछ सामान्य मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान फोन पर सूचना देने वाले को ट्रेस करने की कार्रवाई भी जारी रही। लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम ने झूठी सूचना देने के आरोपी कुलबीर निवासी खानपुर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर बताया कि लक्सर रेलवे स्टेशन पर बम रखा गया है। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसपी रेलवेज अरुणा भारती के निर्देश पर तत्काल जीआरपी ने आरपीएफ और बीडीएस के साथ रेलवे स्टेशन, परिसर और ट्रेनों में सघन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान निकट के रुड़की, डौसनी, लंढौरा, ऐथल, पथरी, रायसी जैसे स्टेशनों पर भी पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया गया। घंटों चेकिंग के बाद कोई बम या विस्फोटक नहीं मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


Rishikesh: परशुराम चौक पर नशे में धुत युवकों के दो गुटों में विवाद, लाठी-डंडे, पत्थर और चापड़ से युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पुलिस फोनकर्ता के संबंध में भी जानकारी जुटाती रही। फोनकर्ता की पहचान होने के बाद थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने टीम के साथ लोकेशन ट्रेस कर आरोपी कुलबीर निवासी खानपुर थाना खानपुर को हिरासत में लिया। जिस मोबाइल से फोन किया गया था उसे भी आरोपी से बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed