फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News BJP worker killed during fight in Bhagwanpur between two parties due to election rivalry

Roorkee: दो पक्षों की चुनावी रंजिश में हुए झगड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, भाई की हालत गंभीर

Wed, 23 Apr 2025 06:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Apr 2025 06:43 PM IST
सार

Roorkee News: दो पक्षों में लंबे समय से चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी। बुधवार को यह रंजिश खून खराबे में बदल गई।

विज्ञापन
Roorkee News BJP worker killed during fight in Bhagwanpur between two parties due to election rivalry
भगवानपुर में दो पक्षों में झगड़े के दौरान हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के भगवानपुर में दो पक्षों की चुनावी रंजिश में हुए झगड़े में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हो गई। ग्रामीण शव लेकर भगवानपुर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान हाईवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के एक सदस्य को प्राथमिक उपचार के बाद महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार से जुड़े सदस्यों ने बताया कि शमीम (55) खेती-बाड़ी का काम करते थे। जबकि वह भाजपा पार्टी के भी सक्रिय सदस्य भी थे। मारपीट में मृतक के छोटे भाई नफीस को भी चोट लगी है।

विज्ञापन


किसान और भाजपा कार्यकर्ता शमीम निवासी खेड़ी शिकोहपुर का गांव के दूसरे पक्ष से चुनावी रंजिश में झगड़ा चल रहा है। बुधवार सुबह परिवार का एक सदस्य बच्चों को स्कूल छोड़कर घर जा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने सदस्य को रास्ते में रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा होने पर शमीम ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने शमीम से धक्का-मुक्की कर झगड़ा शुरू कर दिया। जिसमें शमीम के सीने और सिर में गंभीर चोट लगी और वह घटनास्थल पर बेसुध हो गए। परिजन शमीम को प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने शमीम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेजा। यहां पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगाें को शांत कराया। मारपीट में मृतक शमीम के छोटे भाई नफीस को भी चोट लगी है। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नफीस को महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश की बात आ रही है। मारपीट में शमीम की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: सुखवीर हत्याकांड का खुलासा...नशे में फक्कड़ ने फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर की थी हत्या

पुत्रियों की शादी की चल रही थी बातचीत
परिवार से जुड़े सदस्यों के मुताबिक शमीम के पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। जबकि शमीम की मां अभी जिंदा है। शमीम खुद अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। शमीम के परिवार में बड़ी बेटी की शादी की भी बातचीत चल रही है। परिवार में हुई मौत के बाद से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

मोहल्ले की शादी समारोह में छाया मातम
पीड़ित परिवार से जुड़े तस्लीम अहमद और नदीम ने बताया कि मोहल्ले में ही एक परिवार के यहां पुत्री की शादी है। जिसकी बरात का कार्यक्रम बुधवार को चल रहा था। लेकिन मोहल्ले में हुई इस घटना के बाद शादी समारोह की खुशी का माहौल मातम में बदल गया। सादगी के साथ बरात का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

दोनों पक्षों की रंजिश पर एक नजर
भगवानपुर कस्बे के खेड़ी शिकोहरपुर गांव में दो पक्षों के लोग अलग-अलग पार्टी से जुड़े हुए हैं। आरोपी पक्ष कांग्रेस से जुड़ा है तो दूसरा पीड़ित पक्ष भाजपा से जुड़ा है। दोनों पक्षों में ग्राम प्रधान, विधानसभा, लोकसभा और सोसाइटी के चुनाव में भी रंजिश चल रही है। आरोप है कि चुनावी रंजिश का बदला लेने के लिए एक दिन पहले खेत पर गेहूं की मशीन में पहले गेहूं की कटाई करने के लिए झगड़ा किया था। आरोपी पक्ष पहले अपने गेहूं को मशीन में डालने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उन्होंने फसल को जलाने का भी प्रयास किया था। उस वक्त खेत में मौजूद लोगों ने झगड़े का मामला किसी तक रफा-दफा करा दिया था। लेकिन बुधवार सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने बदला लेने की नीयत से दोबारा झगड़ा किया।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed