फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Army Intelligence and Police arrested Bangladeshi citizens during checking in Piran Kaliyar

Roorkee: कलियर में चेकिंग के दौरान बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, बॉर्डर पार कर कोलकाता से होते हुए आया था भारत

Tue, 29 Oct 2024 07:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Oct 2024 07:31 PM IST
सार

Roorkee News:आर्मी इंटेलीजेंस रूड़की से तथा मुखबिर से सूचना मिली कि दरगाह तालाब के पास एक व्यक्ति घूम रहा है। जो संदिग्ध है उसके हाव भाव से वह बांग्लादेशी लग रहा है। पुलिस ने मौके से ही व्यक्ति को तत्काल पकड़ लिया।

विज्ञापन
Roorkee News Army Intelligence and Police arrested Bangladeshi citizens during checking in Piran Kaliyar
बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिरान कलियर में आर्मी इंटेलिजेंस ने एलआईयू और कलियर पुलिस के साथ मिलकर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी चार माह पूर्व पैसे कमाने के लिए भारत आया था जो कलियर पहुंच गया। उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


कलियर थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान मंगलवार को आर्मी इंटेलीजेंस रूड़की से और मुखबिर से सूचना मिली कि दरगाह तालाब के पास एक व्यक्ति घूम रहा है। जो संदिग्ध है उसके हाव भाव से वह बांग्लादेशी लग रहा है। सूचना के तुरंत बाद एसआई मनोज रावत और एलआईयू उप निरीक्षक प्रदीप भंडारी, हेड कांस्टेबल हनीफ दरगाह तालाब के पास पहुंचे। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति लंगड़ाते हुए लाठी के सहारे से तेज चलने लगा।
विज्ञापन


Roorkee: खनन कारोबारी पर फायरिंग मामले में मास्टरमाइंड और शूटर समेत पांच गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से ही व्यक्ति को तत्काल पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने दुगु शेख पुत्र अलाउद्दीन निवासी पोलेहाट निकट बेनापुर थाना जसर जिला जासोर बांग्लादेश बताया। भाषा-बोली पर शक होने पर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है। वह चार माह पहले बंग्लादेश से पैसा कमाने के लिए बेनापुर के बॉर्डर पार कर कोलकाता से होते हुए भारत आया था।

पहले महाराष्ट्र में रहा। उसके बाद इसी माह 27 को ट्रेन से रुड़की आ गया। रुड़की से वह ई-रिक्शा से कलियर पहुंचा। आरोपी से जब उसकी आईडी वीजा और पासपोर्ट मांगा गया तो व दिखा नहीं पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की सतर्कता की वजह से इससे पहले भी बांग्लादेशी को पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी से अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed