{"_id":"5f4b546d8ebc3e3d1458d2f8","slug":"roorkee-news-15-year-old-sick-elephant-death-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी की मौत, पिछले कुछ समय से था बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी की मौत, पिछले कुछ समय से था बीमार
Sun, 30 Aug 2020 12:59 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
हाथी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की के बुग्गावाला में खानपुर रेंज के लालवाला मजबता गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक हाथी की मौत हो गई। वन विभाग और पुलिस की टीम जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतक हाथी की उम्र करीब 15 साल बताई गई है। वहीं, हाथी के शरीर पर चोट का भी कोई निशान नहीं है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथी पिछले कुछ समय से बीमार था। हो सकता है बीमारी की वजह से ही हाथी की मौत हुई हो। फिलहाल मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और चिकित्सक उसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 27 जुलाई को भी देहरादून में नकरौंदा रेलवे ट्रेक पर ट्रेन की आवाज की दहशत से एक हाथी के बच्चे की नाले में गिरने से मौत हो गई थी।