फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Murder News: Youth killed by beaten and thrown from roof in land dispute

Roorkee: जीमीनी विवाद में युवक की हत्या, मारपीट कर छत से फेंका, भाजपा नेता समेत चार पर मुकदमा

Wed, 27 Jul 2022 07:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Jul 2022 07:38 PM IST
सार

पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में यूपी के एक पूर्व मंत्री के बेटे और कुछ अन्य लोगों के भी नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
Roorkee Murder News: Youth killed by beaten and thrown from roof in land dispute
जमीनी विवाद में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संदिग्ध हालात में एक युवक की छत से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने भाजपा नेता समेत चार लोगों पर छत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया। साथ ही चारों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि अशोक वर्मा उर्फ मंत्री, उमाकांत, शिवकुमार सैनी और बिजेंद्र उर्फ बिट्टू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर में बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि तीन मंजिला छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीओ विवेक कुमार व कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही मृतक की शिनाख्त कराई। शिनाख्त में मृतक की पहचान इमरान पुत्र मुनफैत निवासी गांव संघीपुर, लक्सर के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।
विज्ञापन


रुड़की में कांवड़ियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण रुड़की गंगनहर कोतवाली पहुंचे। मामले में मृतक के भाई एनुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 जुलाई की शाम को साढ़े तीन बजे इमरान एक परिचित के साथ रुड़की के रामपुर चुंगी पर खड़ा था। तभी वहां पर शेरपुर गांव निवासी एक भाजपा नेता व तीन लोग आए और इमरान को अपने साथ ले गए। तभी से इमरान का कुछ पता नहीं चल रहा था। आरोप लगाया कि भाजपा नेता और तीनों लोगों ने छत से फेंककर भाई की हत्या की है। भाई के शरीर पर चोट के भी काफी निशान हैं।

कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले में कुछ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। अब तक जांच में सामने आया है कि मृतक प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा था। प्रॉपर्टी विवाद संबंधी जानकारी भी सामने आ रही है। मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर अशोक वर्मा उर्फ मंत्री, उमाकांत, शिवकुमार सैनी और बिजेंद्र उर्फ बिट्टू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अशोक वर्मा उर्फ मंत्री भाजपा नेता और उत्तराखंड के मत्स्य पालन विभाग के अध्यक्ष हैं।

एक विभाग के अध्यक्ष और मंत्री के करीब है भाजपा नेता 

बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों ने जिस भाजपा नेता पर हत्या का आरोप लगाया है। वह उत्तराखंड में एक विभाग का अध्यक्ष है और प्रदेश के एक मंत्री का करीबी भी है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता का प्रॉपर्टी को लेकर मृतक से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। जिस जगह घटना हुई है वहां पर भाजपा नेता का भी ऑफिस है। 


कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से चेक किया। इस बीच एक फुटेज में भयावह दृश्य देख पुलिस भी हैरत में पड़ गई। वीडियो में छत से युवक नीचे सड़क पर तेजी से गिरता दिख रहा है। इसके बाद युवक के सिर से खून बहने लगता है और शरीर में कोई हलचल नहीं होती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed