फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee : mis behave with jhabredha mla wife and son beaten in hospital

रुड़की :नर्सिंग होम में बेटे की रिपोर्ट दिखाने गई थी विधायक की पत्नी से अभद्रता, फिर माफी मांगी

Mon, 18 May 2020 11:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 May 2020 11:11 PM IST
सार

  • बीएसएम कॉलेज के पास हड्डी के डॉक्टर सारंग के अस्पताल में गए थे दोनों
  • अस्पताल स्टाफ ने डॉक्टर के केबिन में जाने से रोका तो हुआ विवाद

विज्ञापन
roorkee : mis behave with jhabredha mla wife and son beaten in hospital
अस्पताल में हंगामा - फोटो : amar ujala

विस्तार

रुड़की में क्षेत्र के एक विधायक की पत्नी और बेटे से एक निजी अस्पताल के स्टाफ ने अभद्रता कर दी। इससे अस्पताल में हंगामा हो गया। इसके बाद विधायक की पत्नी कोतवाली पहुंच गई। हालांकि बाद में चिकित्सकों और स्टाफ ने गलती मानते हुए माफी मांग ली। इस पर मामला शांत हो गया।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार सोमवार को एक विधायक की पत्नी अपने बेटे की रिपोर्ट दिखाने गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में पहुंची थी। उनके साथ उनका बेटा भी था। जैसे ही वह डॉक्टर के केबिन में जाने लगी तो स्टाफ ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन



रुड़की : कोरोना पॉजिटिव महिला मिलने के बाद गांव में छिड़काव करने पहुंची टीम से लोगों ने की अभद्रता, भारी पुलिस बल पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपना परिचय दिया, लेकिन स्टाफ ने अपना फर्ज निभाते हुए उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

पुलिस अस्पताल पहुंची और किसी तरह मामला शांत किया

इस बात पर विधायक की पत्नी की स्टाफ से नोकझोंक हो गई और हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट समेत भारी पुलिस बल अस्पताल पहुंचा और किसी तरह मामला शांत किया।

इसी बीच एसपी देहात एसके सिंह ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर जानकारी ली। वहीं निजी नर्सिंग होम चिकित्सक और अन्य चिकित्सक एकत्रित होकर कोतवाली पहुंचे। विधायक की पत्नी भी कोतवाली पहुंच गई। हालांकि बाद में चिकित्सकों ने स्टाफ की गलती पर माफी मांग ली। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed