फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Manakpur Adampur village of Jhabrera area now become hot spot of dengue

Roorkee: अब डेंगू का हॉट स्पॉट बना झबरेड़ा क्षेत्र का मानकपुर आदमपुर गांव, 50 ग्रामीण संदिग्ध बुखार से पीड़ित

Wed, 26 Oct 2022 07:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Oct 2022 07:45 PM IST
सार

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जांच के लिए पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग संदिग्ध बुखार से पीड़ित मिले। इसके बाद टीम ने बुखार से पीड़ित 58 लोगों के सैंपल लिए।

विज्ञापन
Roorkee: Manakpur Adampur village of Jhabrera area now become hot spot of dengue
डेंगू - फोटो : istock

विस्तार

अबरुड़की में डेंगू ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनता रहा है। पहले लक्सर के बसेड़ी गांव में करीब 70 लोग डेंगू की चपेट में आए थे। झबरेड़ा क्षेत्र के मानकपुर आदमपुर में बड़ी संख्या में संदिग्ध बुखार की चपेट में आए लोगों के कारण डेंगू का हॉट स्पॉट बनने की आशंका गहरा गई है।

विज्ञापन

 
मानकपुर आदमपुर गांव में बड़ी संख्या में लोगों में संदिग्ध बुखार की चपेट में आने की सूचनाएं मिल रही थीं। गांव के लोग भगवानपुर और आसपास के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हो रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी भगवानपुर सीएचसी प्रबंधन को दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जांच के लिए पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग संदिग्ध बुखार से पीड़ित मिले। इसके बाद टीम ने बुखार से पीड़ित 58 लोगों के सैंपल लिए। सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि गांव से 58 लोगों के सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए मेला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद डेंगू का इलाज किया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों को दवाएं दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू की चपेट में आए इंस्पेक्टर और विधायक के पीए 
डेंगू की चपेट में गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल और विधायक प्रदीप बत्रा के पीए मयंक मेहंदीरत्ता भी आ गए हैं। दोनों को दिवाली के दिन ही रामनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर दोनों की डेंगू की जांच की गई थी। इसमें दोनों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों का डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है। वहीं, बताया जा रहा है कि दोनों कोतवाली में कई सिपाही भी संदिग्ध बुखार की चपेट में आ गए हैं। उनका शहर के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed