फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Love Affair News lover arrived home with bride married girlfriend arrived and ate Poison

Roorkee: दुल्हन लेकर घर पहुंचा प्रेमी, खबर सुनते ही पहुंच गई शादीशुदा प्रेमिका, कर दिया ऐसा काम मच गया हड़कंप

Mon, 01 Dec 2025 10:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Dec 2025 10:48 PM IST
सार

विवाहिता प्रेमी के घर उस समय पहुंची जब उसे पता चला कि उसका प्रेमी शादी कर दुल्हन के साथ अपने घर पर आया हैं। प्रेमिका ने पहले तो उसके घर पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Roorkee Love Affair News lover arrived home with bride married girlfriend arrived and ate Poison
- फोटो : सांकेतिक

विस्तार

विवाहिता ने अपने प्रेमी के घर हंगामा करते हुए जहरीला पदार्थ का सेवन कर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हरजौली जट्ट निवासी विवाहिता सोमवार को प्रेमी के घर उस समय पहुंची जब उसे पता चला कि उसका प्रेमी शादी कर दुल्हन के साथ अपने घर पर आया हैं। प्रेमिका ने पहले तो उसके घर पहुंचकर हंगामा किया और उसके बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

विवाहिता के जहरीला पदार्थ का सेवन करने की सूचना ग्राम प्रधान व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली महिला के गांव के ही एक युवक से काफी समय से संबंध थे।

Uttarakhand: चमोली में छेड़खानी के आरोपी अतिथि शिक्षक का अनुबंध समाप्त, बालक के साथ शोषण का भी आरोप

वह जब भी शादी करना चाहता था तो यह हंगामा करती थी। इसके कारण युवक गांव से बाहर रहकर नौकरी कर रहा था। एक सप्ताह पूर्व उसकी शादी हो गई और वह दो दिन पूर्व ही गांव आया था। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी के परिजनों ने उसे जहर दिया है। वहीं प्रेमी के परिजनों का कहना कि पहले उसने उनके घर पर आकर हंगामा किया और बाद में खुद ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है।

विज्ञापन

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना कि जानकारी मिली थी। महिला को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed