फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Head Moharrir found dead in room of Gangnahar Kotwali campus

रुड़की: गंगनहर कोतवाली परिसर के कमरे में मृत मिले हेड मोहर्रिर, हार्टअटैक से मौत की आशंका

Mon, 19 Oct 2020 07:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Oct 2020 07:18 PM IST
सार

  • हार्टअटैक से मौत की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • यूपी के इटावा निवासी हेड मोहर्रिर की मौत से कोतवाली में शोक की लहर

विज्ञापन
Roorkee: Head Moharrir found dead in room of Gangnahar Kotwali campus
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की कोतवाली परिसर स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में हेड मोहर्रिर के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस अधिकारी गंगनहर कोतवाली पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हेड मोहर्रिर की मौत से कोतवाली में शोक की लहर है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली में संजीव यादव (45) हेड मोहर्रिर थे। वह मूलरूप से यूपी के जिला इटावा के गांव भूठा चौबियां के रहने वाले थे। यहां वह कोतवाली परिसर में ही सरकारी क्वार्टर में रहते थे। एक सप्ताह पूर्व उनके ससुर की मौत हुई थी, जिसकी वजह से पत्नी और बच्चे गांव गए हुए थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोए थे। सुबह ऑफिस नहीं पहुंचने पर एसएसआई देवराज शर्मा उनके कमरे के बाहर पहुंचे तो दरवाजा खुला था और वह बेड पर पड़े थे।
विज्ञापन


एसएसआई ने आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। उन्होंने संजीव को हिलाकर देखा तो वह मृत थे। उन्होंने सूचना कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल और सीओ चंदन सिंह बिष्ट व एसपी देहात एसके सिंह को दी। हेड मोहर्रिर की मौत की सूचना से अधिकारियों में खलबली मच गई। वे आननफानन में कोतवाली पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और दोपहर बाद परिजन रुड़की पहुंचे। यहां परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरकर सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। आशंका जताई जा रही है कि हृदयाघात से मोहर्रिर की मौत हुई है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed