{"_id":"5fd79b8238158619302b5f71","slug":"roorkee-gas-agency-firing-case-attention-warrant-on-house-of-of-chinu-pandit-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: गैस एजेंसी के गोदाम पर फायरिंग के मामले में चीनू पंडित के गुर्गे के घर कुर्की का वारंट चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: गैस एजेंसी के गोदाम पर फायरिंग के मामले में चीनू पंडित के गुर्गे के घर कुर्की का वारंट चस्पा
Mon, 14 Dec 2020 10:39 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
गैस एजेंसी के गोदाम पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे बदमाश चीनू पंडित के गुर्गे के घर पुलिस ने कुर्की वारंट चस्पा किया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस जल्द ही आरोपी के घर की कुर्की करेगी।
विज्ञापन
रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सलेमपुर में एकता गैस एजेंसी के गोदाम पर नौ सितंबर को बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। एक गोली हरियाणा निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र के पांव में जा लगी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए सद्दाम निवासी बिजनौर, मुकुल त्यागी निवासी इकबालपुर, अनुज निवासी मंडावली, नारसन, मोनू निवासी रुड़की को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि घटना के पीछे जेल में बंद चीनू पंडित का हाथ है।
विज्ञापन
चीनू ने आकाश त्यागी हत्याकांड के गवाह को डराने के लिए गोली चलवाई थी। इस मामले में चीनू पंडित का भाई मोनू शर्मा भी शामिल था जबकि सद्दाम उर्फ हकला ने गोली चलाई थी और उसके साथ अमित निवासी गाजियाबाद भी था, जो फरार चल रहा है।
पुलिस कई बार आरोपी की तलाश को दबिश दे चुकी है, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। एसएसआई निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गाजियाबाद पहुंचकर आरोपी अमित के घर पर कुर्की वारंट चस्पा किया है। आरोपी की गिरफ्तारी या सरेंडर नहीं करने पर घर की कुर्की की जाएगी।