फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee encounter Two miscreants injured in late night encounter Uttarakhand news in hindi

Roorkee Encounter: देर रात मुठभेड़...पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल, मंगलौर में की थी लूट

Wed, 14 Jun 2023 06:29 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Jun 2023 06:29 AM IST
सार

सहारनपुर की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। बदमाशों के आने की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई। जिसके बाद जिलेभर की पुलिस अलर्ट हो गई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान बदमाशों में फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी।

विज्ञापन
Roorkee encounter Two miscreants injured in late night encounter Uttarakhand news in hindi
रुड़की में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

भगवानपुर पुलिस को देर रात सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।

विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 11:30 बजे भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सहारनपुर की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। बदमाशों के आने की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई। जिसके बाद जिलेभर की पुलिस अलर्ट हो गई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि भगवानपुर के चोली गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया।

विज्ञापन


दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड
इस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उपकार पुत्र स्वराज निवासी रामपुर मनिहारान, सहारनपुर और अंकुर पुत्र मोहर निवासी ननौता सहारनपुर के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं बदमाशों ने गणेशपुर, मंगलौर और एक अन्य जगह लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों बदमाश सहारनपुर के हिस्ट्रीशीटर हैं। फिलहाल जेल से जमानत पर बाहर चल रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही एसएससी अजय सिंह, एसपी देहात एसके सिंह और आसपास के थानों की पुलिस सिविल अस्पताल में पहुंच गई।


ये भी पढ़ें...Dehradun: 'मैं जा रही हूं, तुम दोनों...', दीवार पर खून से लिख नाबालिग ने की खुदकुशी, मुस्लिम युवक से था अफेयर

बताया जा रहा है कि बदमाश एक सप्ताह पहले घर में तमंचे के बल पर लूट के मामले में भी शामिल थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बदमाश गणेशपुर की लूटपाट की घटना में शामिल थे या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed